फरहान खान की गायिकी का मजाक उड़ाते हुए ट्रोलर ने कहा मेंढ़क की तरह टर्र-टर्र करते हैं,जानें एक्‍टर का रिएक्‍शन

मुंबई, 08 सितंबर। बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बना चुक हैं।पहले जावेद अख्‍तर के बेटे फरहान जमकर अपनी बात रखते थे वहीं अब वो बहुत दिन से कमेंट नहीं कर रहे हैं। हाल ही में एक ट्रोलर्स ने फरहान की गायिकी की तुलना मेढ़क से कर दी है। जिस पर फरहान ने रिएक्‍शन दिया है ये भी खुलासा कि क्‍यों उन्‍होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

फरहान के गाने की आवाज मेढ़क की टर्र-टर्ट जैसी है

फरहान के गाने की आवाज मेढ़क की टर्र-टर्ट जैसी है

हाल ही में फरहान अख्‍तर जब अरबाज खान के शो पिच में पहुंचे तो अरबाज ने उन्‍हें कुछ ट्रोलर्स के मैसेज पढ़कर सुनाया। जिसमें ये मैसेज भी था कि फरहान के गाने की आवाज मेढ़क की टर्र-टर्ट जैसी है।

फरहान अख्‍तर ने ट्रोलस को दिया ये जवाब

फरहान अख्‍तर ने ट्रोलस को दिया ये जवाब

इस बात पर हंसते हुए फरहान ने जवाब दिया कि प्‍लेबैक सिंगिंग के लिए एक क्‍वालिटी होनी चाहिए। मेरा स्किल लेवल या टोन उस तरह का नहीं है। मैं दूसरों के लिए गाना नहीं गाता। मैं एंजॉय करता हूं और इसके लिए मैं बिल्‍कुल भी शर्मिंदा नही हूं।

सोशल मीडिया से दूरी बनाने की फरहान ने बताई वजह

सोशल मीडिया से दूरी बनाने की फरहान ने बताई वजह

सोशल मीडिया से दूरी बनाने की वजह भी फरहान ने अपने इस इंटरव्‍यू में बताई। 'पिंच' के सीजन 2 के गेस्‍ट फरहान ने कहा, "मैं इन दिनों सोशल मीडिया पर निष्क्रिय हूं क्योंकि मुझे डिटॉक्स की जरूरत थी सोशल मीडिया से। एक समय था जब मैं ट्रोलर्स के साथ उलझ गया था। लेकिन फिर बात यह है कि या तो आप जवाब देकर कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया में फंस जाते हैं या आपको पता चलता है कि आपके पास सोशल मीडिया से परे एक जीवन है और आप बाहर निकलें।"

फरहान ने कहा- ...लेकिन ट्रोलर्स वफादार नहीं हो सकते

फरहान ने कहा- ...लेकिन ट्रोलर्स वफादार नहीं हो सकते

फरहान ने कहा प्रशंसक एक कलाकार के प्रति वफादार हो सकते हैं, लेकिन ट्रोलर्स वफादार नहीं हो सकते। वे नए लक्ष्यों की तलाश में रहते हैं। उन्होंने ट्रोलिंग से अप्रभावित रहने के बारे में अपना विचार भी साझा किया। फरहान कहते हैं, "ये ट्रोल क्लिकबेट हैं, वे एक हुक फेंकते हैं, आप या तो शार्क की तरह व्यवहार कर सकते हैं, या आप मछली की तरह व्यवहार कर सकते हैं। किसी को पर्याप्त रूप से आश्वस्त होना चाहिए, इससे प्रभावित नहीं होना चाहिए।"

फरहान एक सिंगर भी हैं, इन फिल्‍मों में गा चुके हैं गाना

फरहान एक सिंगर भी हैं, इन फिल्‍मों में गा चुके हैं गाना

फरहान एक सिंगर भी हैं। रॉक ऑन, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, शादी के साइड इफेक्‍ट्स, दिल धड़कने दो, वजीर, रॉक ऑन 2, में गाना गाया है। फरहान ने आने वाली फिल्‍म जी ले जरा का ऐलान कर दिया है। इसे फरहान अख्‍तर निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्‍म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फरहान ने औरतों के साथ होने वाली हिंसा के विरोध में संगठन भी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+