Ms Marvel: हॉलीवुड में हुई फरहान अख्तर की एंट्री, किस रोल में आएंगे नजर?
बॉलीवुड एक्टर फरहान खान की अब हॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। बता दें कि, मार्वल स्टूडियोज ने 'मिस मार्वल' के लिए बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर को साइन किया है।
मुंबई, 7 मई:बॉलीवुड एक्टर फरहान खान की अब हॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। बता दें कि, मार्वल स्टूडियोज ने 'मिस मार्वल' के लिए बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर को साइन किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। उनकी इस कामयाबी के लिए उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

हॉलीवुड में फरहान अख्तर आएंगे नजर
बॉलीवुड के प्रड्यूसर, डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर फरहान अख्तर की अब हॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल से साझा की है। पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थी कि, फरहान 'मिस मार्वल' का हिस्सा होंगे। लेकिन, अब एक्टर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।

फरहान अख्तर का क्या होगा रोल?
बता दें कि, अभी तक इस बार की कोई जानकारी नहीं है कि एक्टर फरहान अख्तर का इस सीरीज में क्या रोल होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो, फरहान को गेस्ट अपीयरेंस के रूप में देखा जा सकता है। फरहान के साथ-साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी इसका हिस्सा होंगे। फरहान अख्तर की इस वेब सीरीज के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

फरहान की पत्नी ने ऐसे जाहिर की खुशी
फरहान की इस कामयाबी के लिए उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती पहले मेनस्ट्रीम लीडिंग एक्टर, जो मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बने हैं। फरहान अख्तर आप पर गर्व है'। बता दें कि ह़ॉलीवुड में फरहान अख्तर की धमाकेदार एंट्री की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में है और उनकी यह वेब सीरीज 'मिस मार्वल' 8 जून को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications