Farhan Akhtar की पत्नी शिबानी दांडेकर ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, यूजर्स बोले- 'इस्लाम जो अपना लिया'
फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर की शादी के बाद ये पहला करवाचौथ था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर फरहान अख्तर के लिए व्रत नहीं रखा।
Shibani Dandekar करवाचौथ जैसे पर्व पर जहां देशभर में सुहागनों ने अपने पति की लंबी आयू के लिए व्रत रखा। तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी धूमधाम से इसको सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां सभी एक्ट्रेस सज धजकर अनिल कपूर के घर पहुंची। तो वहीं कैटरीन कैफ ने भी विक्की कौशल के लिए पहला करवाचौथ रखा। वहीं फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर ने अपने पहले करवाचौथ पर कोई व्रत नहीं रखा।

शिबानी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत
शिबानी दांडेकर की शादी के बाद ये पहला करवाचौथ था। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है। जिसमें वह सुहागन के रूप में सजी हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
इस तस्वीर में शिबानी दांडेकर ने एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने रेड वेलवेट कलर का आउटफिट पहना है। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- "इस खूबसूरत और कालातीत मंगलसूत्र के साथ अपने पहले करवा चौथ को अमर कर रही हूं। कहने की जरूरत नहीं है, मैंने व्रत नहीं रखा है, लेकिन फरहान अख्तर के लिए जी भरकर प्यार और उल्लास...आइए प्यार का जश्न मनाएं"।

व्रत ना रखने पर हुईं ट्रोल
एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस इस्लाम धर्म से जोड़ रहे हैं और फोटो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हाँ आप सिंदूर नहीं लगाते। तो अब आप व्रत नहीं कर रहे हैं तो जाहिर है कि आपने शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया है। लेकिन कृपया करवाचौथ पर सलाह देना बंद करें। जब से आपने हिंदुत्व छोड़ा है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "इन जैसों को करवाचौथ से कोई मतलब नहीं होता"।

साल 2022 में हुई थी फरहान और शिबानी की शादी
बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने साल 2022 की शुरूआत में फरवरी महीने में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। सालों तक डेट करने के बाद फरवरी में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को किसी से नहीं छिपाया।

फरहान अख्तर ने की दूसरी शादी
इससे पहले फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। दोनों की दो प्यारी बेटियां भी हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म दिल चाहता है के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों ने शादी का फैसला किया। हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2017 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications