फरहान अख्तर की '120 बहादुर' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, मेजर शैतान सिंह के किरदार में दिखेंगे एक्टर
रेजांग ला की लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ पर फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपनी जान देने वाले 120 बहादुर सैनिकों पर फिल्म अनाउंस की थी। फरहान की आने वाली ये फिल्म '120 बहादुर' मेजर शैतान सिंह पीवीसी के नेतृत्व वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के साहस को सिनेमा के माध्यम से श्रद्धांजलि देती हुई नजर आएगी।
अनाउंसमेंट के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 18 नवंबर 1962 को लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चार्ली कंपनी के 120 सैनिक 3,000 से ज़्यादा चीनी सैनिकों के सामने डटे रहे। संख्या में कम होने और कड़ाके की ठंड का सामना करने के बावजूद, वे भारत की सीमा की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़ते रहे। उनके साहस ने रेजांग ला को भारतीय सैन्य इतिहास में बलिदान और वीरता का प्रतीक बना दिया।

यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी PVC और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप में बनी 120 बहादुर प्रसिद्ध रिजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रचा। रजनीश "राज़ी" घई ने फिल्म '120 बहादुर' गुमनाम हीरोज़ की सच्ची कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की जिम्मेदारी ली है। इसके पहले वो कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का डायरेक्शन कर चुके हैं। ये फिल्म मेजर शैतान सिंह और उनके सैनिकों की बहादुरी को दुनिया को बताने का काम करेगी। इसका उद्देश्य है उनकी स्मृति को सम्मान देना और उनकी कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, जो हमें उनके बलिदान और साहस की ताकत की याद दिलाती है।
मेजर शैतान सिंह के रोल में दिखें फरहान
फरहान अख्तर, जो अपनी अलग-अलग मजबूत और इंस्प्रायरिंग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में वो मेजर शैतान सिंह भाटी PVC (परमवीर च्रक सम्मान) का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग लद्दाख के इलाकों में हुई है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का अधिकतर शेड्यूल वहीं शूट किया है। बता फरहान इसके पहले लक्ष्य जैसी फिल्म बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications