Farhan Akhtar: आंधी की वजह से गिरा फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट का सेट, यूजर्स बोले-'इसका भी कॉन्सर्ट होता है?'
फरहान अख्तर का इंदौर के कॉन्सर्ट का सेट आंधी की वजह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से ये इवेंट रद्द करना पड़ा।

Farhan Akhtar Concert: फरहान अख्तर ना सिर्फ बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर हैं बल्कि वह लेखक, निर्देशक और शानदार सिंगर भी हैं। वह देशभर के कई राज्यों में अब तक लाइव कॉन्सर्ट कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें अपना कॉन्सर्ट कैंसल करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
इंदौर में मौसम ने दिखाए तेवर
फरहान अख्तर अक्सर दुनिया भर में कॉन्सर्ट करते रहते हैं। बुधवार देर शाम उनका इंदौर में एक निजी कॉलेज में लाइव प्रोग्राम था लेकिन देर शाम इंदौर में भारी बारिश और आंधी की वजह से सेट गिर गया। जिसके बाद लोगों ने इसके वेंडर और यानी जिसने सेट तैयार किया था उस पर सवाल उठा रहे हैं।
फरहान अख्तर के लाइव शो से पहले हुआ ऐसा हाल
फिलहाल कॉन्सर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये इंदौर है भाइयों, यहां केवल कीर्तन अलाउड है। वहीं एक यूजर ने फरहान का मजाक उड़ाते हुए लिखा, अच्छा है लोग बच गए। एक ने तो हैरानी जताते हुए लिखा, 'भाई इसका भी कॉन्सर्ट होता है क्या? कौन हैं ये लोग जो इसकी फटी आवाज सुनते हैं'।
वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि मौसम खराब होने की वजह से तेज हवा और आंधी चली। इस वजह से पूरा सेट लईडी लाइट, साउंड सिस्टम तेज हवा की वजह से गिर गए जिससे भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications