फरहान अख्तर के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, ड्राइवर ने ऐसे लगाया चूना, पुलिस ने शुरू की जांच
Farhan Akhtar: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल उन्हीं के घर में काम कर रहे ड्राइवर ने एक्टर के नाम से जारी कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए लाखों रुपए का गबन किया है।
फरहान अख्तर के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी की मैनेजर दीया भाटिया ने इस धोखाधड़ी की शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

एक्टर और उनकी मां के साथ कैसे हुआ ये फ्रॉड?
-दीया भाटिया ने आरोप लगाया कि फरहान अख्तर के ड्राइवर और पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने मिलकर ये घोटाला किया है। शिकायत के अनुसार ड्राइवर हनी ईरानी की गाड़ी को पेट्रोल भरवाने के बहाने पेट्रोल पंप ले जाता और वहां कार्ड स्वाइप करता था, लेकिन असल में गाड़ी में पेट्रोल डलवाता ही नहीं था।
-बिल में दिखाया जाता था कि गाड़ी में 62 लीटर ईंधन डाला गया है, जबकि गाड़ी की क्षमता सिर्फ 35 लीटर की थी। बाकी रकम ड्राइवर और पंप कर्मचारी आपस में बांट लेते थे।
पुलिस की जांच में क्या निकला सामने?
बांद्रा पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को ये कार्ड साल 2022 में फरहान अख्तर के पुराने ड्राइवर से मिला था। वह रोजाना इस कार्ड का इस्तेमाल कर 1000 से 1500 रुपये तक कैश निकालता और पंप कर्मचारी को भी कमीशन देता था।
अब तक इस तरीके से करीब 12 लाख रुपये का घोटाला किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर और बांद्रा झील के पास स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है।
फरहान अख्तर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि हनी ईरानी, फरहान अख्तर की मां और मशहूर लेखक जावेद अख्तर की पहली पत्नी हैं। दोनों का तलाक साल 1985 में हो गया था, जिसके बाद जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से शादी कर ली। इसके बावजूद फरहान अख्तर का शबाना आजमी के साथ भी बेहतरीन बॉन्ड है।
-वहीं फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है और आगामी 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है।












Click it and Unblock the Notifications