शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी की तरह एक साथ दिखे फरहान अख्तर और शिबानी, वायरल हुईं तस्वीरें
शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी की तरह एक साथ दिखे फरहान अख्तर और शिबानी, वायरल हुईं तस्वीरें
मुंबई, 22 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और मॉडल-एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद पहली बार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 21 फरवरी को सार्वजनिक तौर पर पति-पत्नी की तरह सबके सामने आए। फरहान और शिबानी परिवार और दोस्तों के सामने अपनी शादी का पंजीकरण करने के बाद पापराजी को मिठाई भी बांटी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फरहान और शिबानी शादी के पहले से कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

न्यूलीवेड्स फरहान और शिबानी ने एक साथ दिए पोज
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को पति-पत्नी के रूप में बाहर निकलते एकदम परफेक्ट कपल की तरह दिख रहे हैं। फरहान खान ने गोल्डन रंग के कुर्ता-पाजमा और जैकेट में दिखें, वहीं शिबानी एक कढ़ाई वाले बेज रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान फरहान और शिबानी ने अपने आवास के बाहर जमा हुए पपराजी को मिठाई भी बांटी। उन्होंने सारे कैमरामैन को शादी की खुशी में मिठाई बांटी।

इस महीने की आखिर में रिसेप्शन देंगे फरहान-शिबानी
बॉलीवुड के सेलेब्रिटी और अपने दोस्तों के लिए फरहान और शिबानी इस महीने की आखिर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

19 फरवरी को खास तरीके से फरहान और शिबानी ने की शादी
फरहान खान और शिबानी ने 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला फार्महाउस में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट में अनुषा दांडेकर, गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिधवानी, रिया चक्रवर्ती और अमृता अरोड़ा और ऋतिक रोशन जैसी हस्तियां शामिल थीं। फरहान और शिबानी ने ना ही हिन्दू रिती-रिवाज और ना ही निकाह किया। दोनों ने एक-दूसरे को वादा करके शादी की।

2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं फरहान-शिबानी
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने 2018 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम आधिकारिक तौर पर सबके सामने रखा था। फरहान अख्तर ने शिबानी से पहले सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। इस शादी से फरहान और अधुना भबानी की दो बेटियां हैं, शाक्या और अकीरा।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे फरहान अख्तर
फरहान अख्तर की को आखिरी बार तूफान फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान के साथ मृणाल ठाकुर भी थीं। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। इससे पहले फरहान अख्तर को प्रियंका चोपड़ा के साथ स्काई इज पिंक में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications