Fardeen-Natasha: शादी के 18 साल बाद फरदीन खान ने इस वजह से नताशा से तोड़ा रिश्ता, दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
Fardeen And Natasha Divorce Reason: बॉलीवुड जगत में तलाक लेना आम बात हो गई है। अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी की जिनकी शादी को पूरे 18 साल हो चुके हैं। लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अब ये कपल तलाक लेने जा रहा है।
फरदीन खान और नताशा इस वजह से ले रहे तलाक
शादी के 18 साल बाद फरदीन खान और नताशा माधवानी तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। जहां फरदीन मुंबई में अपनी मां के साथ रहते हैं। तो वहीं नताशा माधवानी अपने बच्चों के साथ इस वक्त लंदन में हैं। ऐसे में कपल के अलग होने की असली वजह सामने आ गई है।

एक्टर के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
फरदीन खान के एक दोस्त ने खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर ये कपल क्यों अलग हो रहे हैं। दोस्त के मुताबिक, फरदीन और नताशा के बीच बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी खटपट चल रही थी। फरदीन चाहते थे कि बच्चों की पढ़ाई मुंबई में हो जबकि नताशा चाहती थीं कि वह विदेश में पढ़ाई करें। इस वजह से दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े बढ़ गए थे। दोनों एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए और फिर नताशा लंदन में शिफ्ट हो गईं। तभी से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।
कपल ने नहीं डाली तलाक अर्जी
दोस्त ने यह भी खुलासा किया कि ये सच है कि दोनों तलाक लेना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक तलाक की अर्जी नहीं डाली है। यह अभी भी साफ नहीं है कि दोनों पक्ष इसे आपसी सहमति से दायर करने के लिए तैयार हैं। दोस्त ने यह भी कहा है कि अप्रैल 2009 में फिरोज खान के निधन के तुरंत बाद दोनों के बीच पहली बार मनमुटाव शुरू हुआ था। बता दें कि, इसको लेकर अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
साल 2005 में की थी शादी
बता दें कि, नताशा और फरदीन खान ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में शादी की थी। दोनों की शादी को पूरे 18 साल हो चुके हैं। बता दें कि नताशा दिग्गज अदाकार मुमताज की बेटी हैं। वह अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। बता दें कि, तलाक को लेकर अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications