'उदित जी जैसा किस करो' सानिया मिर्जा के बेटे से फराह खान ने कही ऐसी बात, सुनकर चौंक गई टेनिस स्टार
Farah Khan: फराह खान जो ना केवल मशहूर कोरियोग्राफर हैं बल्कि एक बेहतरीन फिल्ममेकर भी हैं। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं जिसमें अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त सानिया मिर्जा को घर पर बुलाया और साथ में उनके बेटे भी थे।
हाल ही में उदित नारायण ने फीमेल फैन को सरेआम लिप किस किया था जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। अब फराह खान ने सानिया मिर्जा के बेटे से मजाक करते हुए कहा, "उदित जी जैसा कुछ करो और मुझे एक किस दो।" ये सुनते ही सानिया मिर्जा की हंसी छूट गई।

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया का बेटा फराह खान के साथ मस्ती करता है। वह फराह से बॉल छीनने की कोशिश करता है लेकिन वह उन्हें नहीं देती। इसके बदले फराह खान उससे उदित जी जैसा किस करने को कहती है। जिसके बाद सानिया ने अपने बेटे से उन्हें गले लगाने की बात कही। लेकिन फराह नहीं मानी और उन्होंने फिर से किस करने को कहा।
ये भी पढ़ें: शादीशुदा Farah Khan करोड़पति एक्टर के प्यार में पड़ीं, बच्चों से कैसे मिल गई इजाजत? बोलीं- 'मेरा पति तो....'
बता दें कि, सानिया मिर्जा और फराह खान बहुत पुराने दोस्त हैं। वीडियो में सानिया ने बेटे इजहान के जन्म का किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, बहुत कम लोग जानते होंगे कि जब इजहान का जन्म हुआ था तो फराह मिलने आई थी और उन्होंने 10 रुपए इजहान को दिए थे। इसके बाद कहा कि मैं तुम्हें जरूर लॉन्च करूंगी। ये सुनकर फराह हंस पड़ी और बताया कि उन्हें ये बात याद है।
अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग फराह के ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "उन्हें अब अपना खुद का कॉमेडी शो शुरू करना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "वह सच में बहुत अनहिंज्ड हैं।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "वह सबसे प्राकृतिक रूप से मजाकिया लोग हैं जिन्हें मैंने कभी देखा है।"
फराह खान ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू 'मैं हूं ना' से शुरुआत की थी, जिसमें शाहरुख़ ख़ान थे। वह फिल्म इतनी आइकॉनिक हो गई कि फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, पिंकविला ने एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी दी कि 'मैं हूं ना 2' पर काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Sania Mirza Exposed: इस बॉलीवुड एक्टर ने खोल दी सानिया मिर्जा की पोल-पट्टी, अफेयर को लेकर किया शॉकिंग खुलासा












Click it and Unblock the Notifications