गणपति की पूजा में चप्पल पहनने पर ट्रोल हुईं Farah Khan, कोरियोग्राफर ने ऐसी की ट्रोलर्स की बोलती बंद
फराह खान ने हुमा कुरैशी और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के साथ गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया। इस दौरान वह चप्पल पहने हुए नजर आईं जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
Farah Khan Troll: बीते मंगलवार को गणेश चतुर्थी के जश्न में पूरा देश डूबा रहा। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच कोरियोग्राफर फराह खान ने भी गणेश चतुर्थी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बधाई दी। लेकिन इस दौरान फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने अपने घर गणपति की पूजा रखी थी। जिसमें हुमा कुरैशी के साथ कोरियोग्राफर फराह खान भी पहुंची। जिसकी तस्वीर फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान तीनों को ट्रेडिशनल आउट में देखा जा सकता है। तीनों अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

लेकिन फोटो में सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान फराह खान ने पूजा के दौरान पहनी चप्पल से खींचा। फोटो में देखा जा सकता है कि जहां पत्रलेखा और हुमा बिना चप्पल पहने पोज दे रहे हैं। वहीं फराह खान ने मंदिर के पास खड़े होकर अपने सूट के साथ मैचिंग चप्पल पहनी हुई है। इसके बाद से फैंस उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
फराह खान की इस फोटो पर फैंस लगातार तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पूजा में स्लीपर कौन पहनता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लीज कम से कम गणेश जी के सामने तो मत ही पहने।' एक ने लिखा, 'नंगे पांव किया जाता है भगवान को प्रणाम।' इस तरह से लोग कमेंट कर फराह खान को ट्रोल कर रहे हैं।
हालांकि फराह खान चुप नहीं बैठीं और उन्होंने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने एक यूजर के कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हम लोग घर के बाहर है। थैंक्यू बताने के लिए। लेकिन आपकी नजर चप्पल पर गए। ये तो बहुत टॉक्सिक दिमाग है आपका।' हालांकि कुछ यूजर्स ने इस पर उनका सपोर्ट भी किया।












Click it and Unblock the Notifications