फराह खान ने की बाबा रामदेव की सलमान खान से तुलना, सरेआम कही ऐसी बात, फिर हुआ ये सब

Farah Khan On Baba Ramdev: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में हरिद्वार स्थित योग गुरु बाबा रामदेव के आश्रम पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने अपने कुकिंग व्लॉग की शूटिंग की। इस मुलाकात के दौरान हंसी-मजाक और बॉलीवुड से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए गए।

फराह खान ने बाबा रामदेव से कही ऐसी बात
साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव का एक अनोखा, हल्का-फुल्का पहलू भी सामने आया, जो आमतौर पर कैमरे पर कम ही दिखता है। खास बात ये रही कि फराह खान ने बाबा रामदेव की तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से कर दी।

Farah Khan

कैसे हुई सलमान खान और बाबा रामदेव की तुलना?

जब फराह खान आश्रम का दौरा कर रही थीं, बाबा रामदेव ने उन्हें मेडिटेशन सेंटर, कॉटेज और शांति से भरे जगहें दिखाईं, जो लोगों के विश्राम और आध्यात्मिक उन्नयन के लिए बनाई गई हैं। इस दौरान बाबा रामदेव ने फराह खान से कहा- लोगों के लिए हमने महल बनाए हैं और अपने लिए बस एक झोपड़ी।

फराह खान ने ली चुटकी

-इस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा- तो आप सलमान खान की तरह हैं। सलमान भी तो छोटे से 1बीएचके में रहते हैं और सबके लिए महल बनाते हैं। ये सुनते ही बाबा रामदेव हंस पड़े और सहमति में कहा- बिल्कुल सही बात है।

-फराह खान ने बाबा रामदेव की हाई एनर्जी और आकर्षक व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। मजाकिया अंदाज में फराह खान ने उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में शामिल होने की सलाह भी दी, जिस पर बाबा रामदेव हंसने लगे। इस बातचीत ने योग गुरु के मिलनसार और चुलबुले स्वभाव को लोगों के सामने पेश किया है।

फराह खान का कुकिंग व्लॉग

-जानकारी के अनुसार फराह खान ने साल 2024 में अपनी कुकिंग व्लॉग सीरीज की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अपने भरोसेमंद शेफ दिलीप के साथ मिलकर मशहूर हस्तियों के घरों का अनोखा अनुभव फैंस के सामने पेश किया।

-इन व्लॉग्स में रेसिपी ट्यूटोरियल के साथ-साथ हल्की-फुल्की बातचीत और मजेदार पल भी दिखाए जाते हैं। फराह खान और उनके पर्सनल कुक दिलीप की आकर्षक कैमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा और ये यूट्यूब चैनल जल्द ही फैंस की पहली पसंद बन गया।

-फराह खान के व्लॉग की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उन्हें हाल ही में मुंबई में यूट्यूब फैनफेस्ट के प्रमुख सेगमेंट में भी शामिल किया गया था जिससे ये सीरीज मनोरंजन और खाने-पीने के शौकीनों के बीच और अधिक लोकप्रिय हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+