'बहुत याद आती है, आपके बिना जीना आसान नहीं है...', सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर आखिर क्यों भावुक हो रहे हैं फैंस
'बहुत याद आती है, आपके बिना जीना आसान नहीं है...', सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर आखिर क्यों भावुक हो रहे हैं फैंस
मुंबई, 16 मई: पिछले साल अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में एक खालीपन छोड़ दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के 10 महीने हो चुके हैं। उनके परिवार के कई सदस्य, प्रशंसक, दोस्त और को-एक्टर कुछ अवसरों पर उनको याद करते रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए मई का महीना भी खास जगह रखता है क्योंकि 10 साल पहले 14 मई को सिद्धार्थ ने आइकॉनिक टीवी शो 'बालिका वधू' में एंट्री की थी। 'बालिका वधू' में सिद्धार्थ शुक्ला ने शिव नाम का एक किरदार निभाया था, जो घर-घर में मशहूर हो गया था। 'बालिका वधू' में सिद्धार्थ शुक्ला 10 साल 14 मई 2022 को पूरे हो गए हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की याद में भावुक हुए फैंस
शो बाबुल का आंगन छूटे ना से डेब्यू करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को डेली सोप बालिका वधू में अपने किरदार शिवराज शेखर के देशभर में प्यार और लोकप्रियता मिली। अब, जैसा कि उनके चरित्र ने शो में उनके प्रवेश के 10 साल पूरे किए, उनके प्रशंसकों ने उन्हें याद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सिद्धार्थ शुक्ला की याद उनके फैंस ने ट्विटर, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किए हैं।

बालिका वधू से सिड की पुरानी तस्वीर-वीडियो शेयर कर रहे हैं फैंस
सिद्धार्थ को शो में दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के साथ जोड़ा गया था। प्रत्यूषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री और बॉन्ड को शो के प्रशंसकों ने पसंद किया था। शो से सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरें और पुरानी क्लिप्स शेयर करते हुए फैन्स ने ट्विटर पर '10 इयर्स ऑफ सिद्धार्थ शुक्ला अस शिव' ट्रेंड करवाया। एक फैन ने लिखा, "यह एक बड़ी तारीफ है कि पीपीएल सिड को उनके किरदार के लिए जानता है। सिद्धार्थ पर गर्व है।''

'सच में आपकी बहुत याद आती है सिद्धार्थ शुक्ला...'
एक फैंस ने ट्विटर पर लिखा, ''कभी-कभी सच में आपकी बहुत याद आती है सिद्धार्थ शुक्ला। आपके बिना यहां जीवित रहना आसान नहीं है, फिर भी मैं अपने दैनिक दिनचर्या के हिस्से के रूप में हर दिन ऐप पर जाता हूं और आपको देखता हूं...ऐसा करने से मैं खुद को रोक नहीं पाता हूं। मैं इस जगह से बच नहीं सकता, इसके बावजूद मुझे दर्द होता है। शिव के रूप में सिद्धार्थ के 10 वर्ष पूरे हुए।''
एक फैंस ने लिखा,'' क्या अभिनेता थे सिद्धार्थ शुक्ला। जाने-अनजाने मैंने उनके सारे सीरियल अपनी दादी के साथ देखे हैं। "शिवराज शेखर" मेरे सबसे पसंदीदा हैं। लेकिन, मुझे BB13 के दौरान सबसे सिद्धार्थ आकर्षित किया। मैं तुमसे प्यार करता हूं।''

बिग बॉस जीतकर छा गए थे सिद्धार्थ शुक्ला
बालिका वधू के अलावा, दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला रियलिटी शो बिग बॉस 13 जीतने के बाद और भी अधिक लोकप्रिय हो गए थे। बिग बॉस में ही सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात शहनाज गिल से होती है, जहां दोनों की बॉन्डिंग कमाल की देखी गई थी। सिद्धार्थ शुक्ला को साथ उन्होंने एक करीबी रिश्ता बनाया था और उनके डेटिंग की भी अफवाह थी।

2 सितंबर 2021 को हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत
सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले साल 2 सितंबर 2021 की तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार अगले दिन हुआ और इसमें शहनाज गिल और असीम रियाज सहित उनके कई सेलिब्रिटी दोस्तों ने भाग लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications