फेमस अमेरिकी रैपर कूलियो का दोस्त के घर पर हुआ निधन, मैनेजर ने दी जानकारी

मशहूर अमेरिकी रैपर कूलियो ने 59 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कूलियो 1995 के चार्ट-टॉपिंग गानों के लिए फेमस रहे हैं। रैपर के निधन से फैंस को तगड़ा सदमा लगा है।

मुंबई, 29 सितंबर: मशहूर अमेरिकन रैपर कूलियो का बुधवार को लॉस एंजेलिस में निधन हो गया। उनके प्रबंधक ने ये जानकारी दी। कूलियो ने 59 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कूलियो 1995 के चार्ट-टॉपिंग गानों के लिए फेमस रहे हैं। रैपर के निधन से फैंस को तगड़ा सदमा लगा है।

US rapper Coolio

कूलियो का असली नाम आर्टिस लियोन इवे जूनियर है। उनका निधन अपने दोस्त के घर पर हुआ है। लंबे वक्त तक कूलियो के मैनेजर रहे जेरेस पोसी ने एसोसिएटेड प्रेस को उनके निधन की जानकारी दी।

हालांकि, मौत के कारण अभी स्पष्ट तौर पर नहीं बताए गए हैं। मैनेजर ने जानकारी दी कि दोपहर को दोस्त के घर के बाथरूम में उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया। बता दें कि साल 1995 में कूलियो को फिल्म डेंजरस माइंड्स के गैंग्स्टा पैराडाइस के लिए खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

इसके साथ ही रैपर को बेस्ट रैप सोलो परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी सम्मानित किया गया था। इसमें उनका एक ही रैप नॉमिनेट नहीं था। बल्कि पांच और भी गाने नॉमिनेशन लिस्ट में थे।

कूलियो का जन्म पिट्सबर्ग के दक्षिण में पेंसिल्वेनिया के मोनेसेन में हुआ था। कूलियो फिर कैलिफोर्निया चले गए, जहां से उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई की। उन्होंने फायरफाइटर के तौर पर भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+