रावण के किरदार को अमर करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

मुंबई, 06 अक्टूबर। लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। अरविंद त्रिवेदी का बीती रात 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे, लेकिन उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया,जिसके बाद उनका निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।

Recommended Video

    Arvind Trivedi Passes Away: Ramayan के Ravana एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन | वनइंडिया हिंदी
    arvind

    रावण के अलावा कई और किरदार के लिए भी अरविंद्र त्रिवेदी को जाना जाता है। लेकिन जिस तरह से रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी ने निभाया उसे कोई नहीं भूल सकता है। विक्रम और बेताल में भी अरविंद त्रिवेदी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। अरविंद त्रिवेदी गुजराती सिनेमा में भी तीन दशक तक सक्रिय रहे थे। यहां उन्होंने देश रे जोया दादा प्रदेश जोया में काम किया था, जोकि गुजराती फिल्म की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। अरविंद त्रिवेदी के भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा में काफी जानामान नाम हैं।

    वर्ष 1991 से 1996 तक अरविंद त्रिवेदी ससंद के भी सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा 2002 से 2003 के बीच उन्होंने कुछ समय के लिए सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन के कार्यवाही चेयरमैन की भी भूमिका निभाई थी। फिल्म निर्माता के अमर ने भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि वह काफी अच्छे इंसान थे, उनका स्वभाव बहुत ही हंसमुख था। उन्होंने गुजराती फिल्म मातमा बीजा वागदाना वा में भी काम किया था और शायद यह उनकी आखिरी फिल्म थी।

    कोरोना काल में जब देश में लॉकडाउन था तो टीवी पर रामायण को फिर से प्रसारित किया गया था। इस दौरान सीरीयल को देखते हुए अरविंद त्रिवेदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिस तरह से अपनी बेहतरीन अदाकारी से अरविंद त्रिवेदी ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया था उसे लोग आज भी नहीं भुला गाए हैं। रामायण को 1987 में टीवी पर पहली बार प्रसारित किया गया था। लेकिन कोरोना काल में जब इसे फिर से प्रसारित किया गया तो इसे सबसे ज्यादा टीआपी मिली। सबसे ज्यादा देखने जाने वाले टीवी सीरियल के तौर पर भी रामायण ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। दावा है कि 16 अप्रैल 2020 को 77 मिलियन लोगों ने इस सीरियल को देखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+