हैकर्स के निशाने पर एक्ट्रेस गायत्री, इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लोगों को भेजे मैसेज
नई दिल्ली, 20 फरवरी: फेमस तमिल एक्ट्रेस गायत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकर्स ने निशाना बनाया है। शनिवार को एक्ट्रेस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका इंस्टा अकाउंट हैक हो गया है। अगर किसी को उससे कोई मैसेज गया हो, तो वो इग्नोर करें। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उनकी टीम ने अकाउंट को रिस्टोर कर लिया और अब वो सही तरीके से काम कर रहा है।

दरअसल एक्टर प्रेमगी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनको गायत्री के इंस्टा अकाउंट से कुछ मैसेज आए हैं। इस पर तुरंत गायत्री भी एक्टिव हुईं। उन्होंने जांच में पाया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद उन्होंने प्रेमगी से पूछा कि क्या उन्होंने मैसेज में मिले किसी लिंक पर क्लिक किया है। इस पर उन्होंने कहा कि हां, हालांकि एक्टर का अकाउंट सुरक्षित बताया जा रहा।
फिल्म डायरेक्टर का भी अकाउंट हैक
आपको बता दें कि इस दिनों बड़ी हस्तियां हैकर्स के निशाने पर हैं। दो दिन पहले फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने खुलासा किया था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए ये जानकारी साझा करते हुए इंस्टाग्राम के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इंस्टा को चलाने वाली कंपनी मेटा किसी भी शिकायत को हल करने में काफी वक्त लेती है।












Click it and Unblock the Notifications