आखिर क्यों अनुराग कश्यप की बेटी को मिली थी रेप की धमकी? डायरेक्टर ने किया खुलासा, बोले- 'मुझे हार्ट अटैक आया..

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपने डिप्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने बेटी आलिया कश्यप को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक वक्त था, जब आलिया को रेप की धमकियां मिल रही थीं।

Anurag Kashyap speaks about Depression: बॉलीवुड की दुनिया दूर से देखने में तो बड़ी चकाचौंध भरी लगती है, लेकिन ये अपने में कई ऐसे राज समेटे हुए है। जिनके बारे में लोगों को दूर-दूर तक पता भी नहीं होता। बात फिर चाहे एक्टर्स की हो, सिंगर्स की हो या फिर डायरेक्टर्स की। बात करें मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की, तो हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के उस डार्क फेज के बारे में बात की है, जिसके बारे में फैंस को पता भी नहीं होगा। आज भले ही अनुराग कश्यप की गिनती इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों में की जाती हो, लेकिन एक वक्त था, जब उनके लिए ये चकाचौंध भरी दुनिया इतनी भी आसान नहीं थी। डायरेक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि कैसे उनकी लाइफ में डिप्रेशन ने जगह बना ली थी। और ये सिलसिला एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे तीन सालों से भी ज्यादा वक्त तक चला। इतना ही नहीं, अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप को लेकर भी कुछ ऐसे खुलासे किए, जिनके बारे में जानकर आप भी एक बार को हैरत में पड़ जाएंगे। डायरेक्टर ने बताया कि एक वक्त था, जब उनकी बेटी आलिया को रेप की धमकी दी जा रही थी।

डिप्रेशन में थे अनुराग कश्यप

डिप्रेशन में थे अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनकी गिनती टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में की जाती है। कई शानदार फिल्मों को उन्होंने डायरेक्ट किया है। उनकी बेटी आलिया कश्यप भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन चकाचौंध से परे उनकी जिंदगी इतनी भी आसान नहीं रही है। इस बात का खुलासा खुद अनुराग कश्यप ने किया है कि एक वक्त था, जब वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

ट्विटर बंद किया, तो होने लगे थे ट्रोल

ट्विटर बंद किया, तो होने लगे थे ट्रोल

अनुराग कश्यप बताते हैं कि डिप्रेशन से जूझने के बाद भी उन्होंने काम करना बंद नहीं किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने ट्विटर भी बंद कर दिया था, क्योंकि तब सोशल मीडिया पर जहां देखो वहां नेगेटिविटी ही नजर आती थी। इससे पहले अनुराग कश्यप ने बताया कि साल 2019 में उन्होंने अपना ट्विटर ही बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें बेटी को लेकर धमकियां मिलने लगी थीं।

बेटी को मिलने लगी रेप की धमकियां

बेटी को मिलने लगी रेप की धमकियां

मामला उस वक्त का है, जब जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी जाकर उन्होंने एंटी सीएए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में उन्होंने कहा कि उस समय मैंने ट्विटर भी बंद कर दिया था, क्योंकि मेरी बेटी को ट्रोल किया जा रहा था। उसे रेप करने की धमकियां दी जा रही थीं और इसी वजह से आलिया को एन्जाइटी अटैक भी आने लगे थे।

'मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था'

'मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था'

अनुराग कश्यप बताते हैं कि मैं उस वक्त लंदन में था और शूटिंग में व्यस्त था। इस वक्त ही ये जामिया मिलिया वाली बात हुई। मैं भारत वापस आया। मैंने सोचा कि ये मुझ से बर्दाश्त नहीं हो रहा है, कोई कुछ बोल नहीं रहा है। इसके बाद मैंने आवाज उठानी शुरू कर दी।

पिछले साल आया हार्ट अटैक

पिछले साल आया हार्ट अटैक

अनुराग कश्यप ने पिछले साल दिल का दौरा पड़ने की बात भी बताई। उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा। डायरेक्टर ने कहा कि औरों की तरह मेरी जिंदगी लग्जरी नहीं है कि इंतजार करो और बैठे रहो।

बेटी के बारे में बोली ये बात

बेटी के बारे में बोली ये बात

तन्मय भट्ट के साथ बातचीत में अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि मेरे पास शानदार बिटिया है। उसे हर चीज के बारे में खुलकर बात करना बेहद पसंद है। लेकिन उसकी एन्जाइटी मुझे परेशान करके रख देती है। जब चीजें बिगड़ने लगीं और उसे धमकियां मिलने लगीं तो उसकी एन्जाइटी भी बढ़ गई। इसके बाद मैं परेशान होकर अमेरिका गया और फिर वो भारत लौटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+