फेमस डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन, 60 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Sikander Bharti Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन हो गया है। 60 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत कैसे हुई है।
डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गत 24 मई 2024 को डायरेक्टर सिकंदर भारती की मुंबई में मौत हो गई थी। वहीं आज यानी 25 मई 2024 (शनिवार) को सुबह 11 बजे मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दी थीं कई बड़ी फिल्में
दिवंगत डायरेक्टर सिकंदर भारती ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी थीं। उन्होंने ज्यादा काम तो नहीं किया लेकिन जितना भी किया, वो लोगों को खूब पसंद आया था। लोग उनकी फिल्में देखने के लिए मजबूर हो जाते थे।
फिल्म 'घर का चिराग' से बॉलीवुड में शुरू किया था काम
सिकंदर भारती को 'घर का चिराग', 'जालिम', 'रुपए दस करोड़', 'भाई भाई', 'सैनिक', 'सर उठा के जियो', 'दंड-नायक', 'रंगीला', 'राजा', 'पुलिस वाला' और 'दो फंटूश' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण था और उनके काम की तारीफ हर जगह होती थी।
निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर
सिकंदर भारती अपने पीछे पत्नी पिंकी और उनके तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुक्रत को छोड़ गए हैं। डायरेक्टर के निधन की खबर सुनने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications