Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साउथ का फेमस एक्टर राजेश लड़ रहा है जिंदगी और मौत से जंग, इस बीमारी ने कर दी बुरी हालत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर राजेश केशव की हालत नाजुक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक पब्लिक इवेंट में राजेश स्टेज पर गिर पड़े। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि की है। फिलहाल वो डॉक्टर की निगरानी में हैं, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर है।

राजेश की बीमारी की खबर जान उनके फैंस परेशान हो गए हैं। ये घटना रविवार की है जब राजेश कोच्चि के एक होटल में निजी कार्यक्रम अटेंड करने पहुंचे थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साउथ फिल्म मेकर प्रताप जयलक्ष्मी ने राजेश केशव के स्वास्थ के बारे में जानकारी दी है।

Famous Actor Rajesh Keshav

जयलक्ष्मी ने अपने पोस्ट में लिखा, "हमारे प्यारे राजेश, वह व्यक्ति जिसने रंगमंच पर जीवन की रोशनी बिखेरी थी, अब वो खामोश बिस्तर पड़ा है। एक मशीन की मदद से बस वो सांसें ले रहा है। रविवार की रात, क्राउन प्लाजा में जयकारों और रोशनी की चकाचौंध के बीच उसे एक बीमारी ने नीचे गिरा दिया। लेकिन हम राजेश को अच्छी तरीके से जानते हैं, वो बिल्कुल भी उदास रहने वाले व्यक्तियों में से बिल्कुल भी नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। तभी से उसने आंखें नहीं खोली हैं।

राजेश केशव को लोग ​​आरके नाम से जानते हैं। वो केरल स्थित एक अभिनेता / पुरस्कार विजेता भारतीय टेलीविजन होस्ट और लेखक हैं। जिन्होंने कई फीचर फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा डिज्नी, स्टार, सन, ज़ी नेटवर्क जैसे कई बड़े और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के टीवी शो को होस्ट किया है।वह देश के उन गिने-चुने लोगों में से एक हैं, जिन्होंने सभी क्षेत्रों की सबसे बड़ी हस्तियों/जीवित दिग्गजों का इंटरव्यू लिया है। जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, श्रीदेवी, सलमान खान, एमए यूसुफ अली, ए आर रहमान, कमल हसन, ममूटी, मोहनलाल और दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब शामिल हैं। फिलहाल उनके फैंस उनकी अच्छे स्वास्थ की कामना कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+