'ब्रेकिंग बैड' के फेमस एक्टर मार्क मार्गोलिस की मौत, 83 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mark Margolis Death: हॉलीवुड से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि हॉलीवुड फिल्मों के फेमस एक्टर मार्क मार्गोलिस का निधन हो गया है। 83 साल के एक्टर ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि एक्टर मार्क मार्गोलिस ने 'ब्रेकिंग बैड' के चलते खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में आखिरी सांसें ली।

एक्टर मार्क मार्गोलिस की मौत
दिवंगत एक्टर मार्क मार्गोलिस के बेटे ने इस दुखद खबर को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है। बेटे ने बताया कि उनके पिता मार्क मार्गोलिस काफी बीमार चल रहे थे और अब वह इस दुनिया में नहीं रहे। आपको बता दें कि अस्पताल में दिवंगत एक्टर के साथ उनका बेटा और पत्नी भी नजर आए थे।

Mark Margolis

मार्क मार्गोलिस को सोशल मीडिया पर दी जा रही है श्रदांजलि
एक्टर मार्क मार्गोलिस की निधन के बाद से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 'ब्रेकिंग बैड' में मार्क मार्गोलिस के को-एक्टर रहे ब्रायन क्रैंस्टन ने एक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने भावुक होते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- मेरे दोस्त के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। मार्क मार्गोलिस बहुत ही शानदार एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी थे। वह सेट पर काफी मस्ती करते थे। मैं हमेशा उन्हें याद रखूंगा।

मार्क मार्गोलिस ने 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
जानकारी के अनुसार मार्क मार्गोलिस का जन्म साल 1939 में फिलाडेल्फिया में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग करियर में आगे बढ़ने के लिए न्यूयॉर्क का रुख किया था। उन्होंने थिएटर और ड्रामा लेकर पढ़ाई की थी। वह 'अंकल सैम' और 'द गोलेम' सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके थे। साल 2012 में उन्हें 'ब्रेकिंग बैड' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड किया गया था। 'ब्रेकिंग बैड' और 'बेटर कॉल शाऊल' में उनीक दमदार एक्टिंग को हमेशा याद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+