फैमिली मैन की 'रज्जी' सोशल मीडिया से हुईं परेशान, इंस्टा पर बदला अपना नाम

नई दिल्ली, 2 सितंबर: हाल ही में मनोज वाजपेयी स्टारर सीरीज 'द फैमिली मैन पार्ट-2' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। जिसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही उसके को-स्टार ने भी जमकर नाम कमाया। सबसे ज्यादा चर्चा सीरीज में निगेटिव रोल करने वाली समांथा अक्कीनेनी की रही। कई बार उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया, जिस वजह से अब उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है।

instagram

समांथा ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सिर्फ "S" लिखा है। उनके वहां पर 1.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जहां तक द फैमिली मैन या इसके लिए ट्रोलिंग का सवाल है, मैं उस प्रतिक्रिया नहीं देती हूं। मुझे सोशल मीडिया का शोर नहीं पसंद, हर कोई चाहता था कि मैं द फैमिली मैन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दूं। 65000 ट्वीट्स मुझे परेशान कर रहे थे। मैंने बस सोचा नहीं। मैं तब बोलूंगी जब मुझे बोलना होगा और जब मेरा कुछ कहने का मन होगा। अभी मैं कुछ कहने के लिए उतावली नहीं हूं।

मीडिया के लिए किया पोस्ट
समांथा अक्कीनेनी ने सोशल मीडिया पर एक सरकास्टिक मैसेज पोस्ट किया है। जिसमें दो तस्वीरें हैं, एक में खतरनाक कुत्ता बना है, जिसमें लिखा है मीडिया, जबकि दूसरे में दो प्यारे कुत्ते हैं जिस पर उन्होंने लिखा रियालिटी। उनकी इस पोस्ट से लग रहा कि वो मीडियाकर्मियों से नाराज हैं।

कई फिल्मों में आएंगी नजर
फैमिली मैन के रिलीज होने के बाद समांथा ने शकुंतलम नामक फिल्म की शूटिंग पूरी की। अब वो एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसका निर्देशन विग्नेश सिवान ने किया है। उन्होंने माया चेसावे, रंगस्थलम, नीथाने एन पोनवसंथम, येतो वेल्लिपोयिंधि मनसु, सीथम्मा वाकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू, मजिली जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+