केके की मौत को लेकर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने खोले ये राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
केके के निधन के बाद कोलकाता में उनके इवेंट का आयोजन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने अपनी इवेंट कंपनी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक स्टेटमेंट जारी किया है जहां उन्होंने केके के फैंस द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
मुंबई, 4 जूनः बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके का गत 31 मई की रात को कोलकाता में निधन हो गया। केके के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी मौत की वजह जानने में जुटे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक केके की मौत से शोक में हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि लाइव कंसर्ट में इतना अच्छा परफॉर्म कर रहे केके को अचानक ऐसा क्या हो गया कि उनकी जान ही चली गई। आपको बता दें कि गत 31 मई की शाम को केके कोलकाता के नजरुल मंच में लाइव कंसर्ट कर रहे थे। इस दौरान अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिंगर केके की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें दिल की परेशानी लंबे समय थी जिसके बारे में किसी को पता नहीं था। केके के फैंस उनकी मौत के लिए कोलकाता के इवेंट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी बीच केके के निधन के बाद कोलकाता में उनके इवेंट का आयोजन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने अपनी इवेंट कंपनी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक स्टेटमेंट जारी किया है जहां उन्होंने केके के फैंस द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
Recommended Video

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने खोले राज
केके के निधन के बाद से उनके कुछ फैंस उनकी मौत की वजह इवेंट ऑर्गेनाइजर्स की गैर जिम्मेदारी बता रहे थे। उनका कहना था कि ऑडिटोरियम में एसी सही नहीं चल रहा था और इससे केके को काफी दिक्कतें हो रही थीं। तो वहीं कुछ ने ये सवाल उठाए कि केके को सही समय पर अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। अब इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने एक लंबा स्टेटमेंट अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है और इस बारे में सारी बातें साफ की हैं। उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने पहले लिखा कि हम सभी से माफी मांगना चाहते हैं कि हमने इतनी देरी से पोस्ट किया और केके सर के साथ जो हुआ वह सही नहीं हुआ। कंपनी ने लिखा है- दरअसल, केके सर के निधन के बाद हम सारे फॉर्मल प्रोसीजर्स में बिजी थे इसलिए सही समय पर जवाब नहीं दे पाए।

एसी की नहीं थी कोई दिक्कत
कंपनी के तरफ से बताया गया है कि नजरुल मंच में एसी चल रहा था और अपनी फुल कैपिसिटी के साथ चल रहा था। नजरुल मंच में लोगों के बैठने की एक सीमित क्षमता है लेकिन केके के प्रोग्राम में कुछ ज्यादा लोग ही शामिल हो गए थे। ऐसे में ऑडिटोरियम में लगे एसी की एक कैपिसिटी है और ज्यादा भीड़ होने की वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर आ रही थी। जो वेन्यू था वो कॉलेज अथॉरिटीज ने चुना था इसमें इवेंट कंपनी को कोई हाथ नहीं था। हालांकि केके ने कंसर्ट के समय एसी की कोई शिकायत नहीं की थी।

भीड़ को पुलिस कर रही थी मैनेज
इवेंट कंपनी ने बताया- कंसर्ट में कुछ लोग जबरदस्ती आ गए थे। बाहर के गेट से लेकर ऑडिटोरियम गेट तक कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ-साथ वहां कई बाउंसर्स और पुलिस फोर्स थी जो भीड़ को संभाल रहे थे। लेकिन भीड़ काफी बढ़ गई थी। हालांकि पुलिस ने भीड़ को अच्छे से मैनेज किया था। भीड़ ने केके को परेशान नहीं किया। कंपनी ने कहा कि ये बात बिल्कुल गलत है कि केके कंसर्ट में परफॉर्म नहीं करना चाहते थे। कंपनी ने बताया- न ही केके सर और उनके बैंड के किसी मेंबर्स ने ये कहा कि वह लोग परफॉर्म नहीं करना चाहते हैं। केके सर ने अपना बेस्ट दिया वो भी आखिर तक। हमारी कंपनी से लेकर उनके मैनेजर और उस शो से जुड़े सभी लोगों ने पूरी कोशिश की थी कि केके सर को कोई दिक्कत न हो।

शो के दैरान नहीं हुई थी तबीयत खराब
कंसर्ट से सीधा अस्पताल ले जाने की बात पर कंपनी ने बताया- केके सर को शो के दैरान कोई दिक्कत नहीं हो रही थी और न ही उन्होंने किसी से अपनी दिक्कत का जिक्र किया था। वह अच्छे से परफॉर्म कर रहे थे। हमने इससे पहले भी कई आर्टिस्ट को गर्मी से परेशान होकर टॉवल से चेहरा साफ करते देखा है। केके सर भी वही कर रहे थे। काफी देर तक स्डे पर हैवी लाइट्स के बीच परफॉर्म करेन पर थोड़ा पसीना तो आता है। ये सब कुछ नॉर्मल था। इससे ये नहीं पता चलता कि उनकी तबीयत खराब हो रही थी।

फैंस के साथ फोटोज की थीं क्लिक
कंपनी ने साफ कहा- सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं और उनमें दिखाया गया है कि केके सर को सीने में दर्द की वजह से शो के बाद ले जाया जा रहा है वो गलत है। केके सर शो खत्म होने के बाद सीधे होटल वापस चले गए थे और उन्होंने बाहर निकलते समय कुछ फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कीं। अगर उनकी तबीयत खराब होती तो वह किसी न किसी से इसके बारे में जरूर कहते। उनके पर्सनल मैनेजर ने भी यही बताया। कंपनी ने कहा- ये हम सबके लिए बहुत बड़ा लॉस है। केके सर के साथ हमारा काफी सालों से रिश्ता है। हमारा उनके साथ पर्सनल बॉन्ड भी था। वह इससे पहले भी कई बार हमारी इवेंट कंपनी के जिरए कोलकाता में परफॉर्म कर चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications