'मैंने और हार्दिक पांड्या ने कई महीनों तक', क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच
Esha Gupta On Hardik Pandya: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक ईशा गुप्ता इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। ईशा गुप्ता ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपने अफेयर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।
ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या का रिलेशनशिप
ईशा गुप्ता ने स्वीकार किया कि वह हार्दिक पांड्या के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में थीं। ईशा गुप्ता ने बताया कि हार्दिक पांड्या और उनके बीच कुछ मुलाकातें हुई थीं। हालांकि, ये रिश्ता कभी डेटिंग से आगे नहीं बढ़ पाया।

ईशा गुप्ता ने हार्दिक को लेकर दिया बड़ा बयान
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने बताया- हां, मैं और हार्दिक पांड्या कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे से बात कर रहे थे। मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी, लेकिन ये सच है कि हम एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे थे।
'रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था'
-ईशा गुप्ता ने आगे कहा- शायद हमें लग रहा था कि ये काम कर सकता है या नहीं, उसी फेज में हम दोनों थे, लेकिन ये बातचीत कुछ ही महीनों में खत्म हो गई थी। ईशा ने कहा कि ये सब तब खत्म हो गया जब बात रिश्ते की शुरुआत तक पहुंचने वाली थी। हम सिर्फ एक-दो बार ही मिले थे। चीजें उस लेवल तक गई ही नहीं जहां इसे एक सीरियस रिलेशनशिप कहा जा सके।
-ईशा गुप्ता ने कहा- मुझे लगा था कि शायद मैं और हार्दिक पांड्या एक अच्छे कपल बन सकते हैं, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। ऐसे में हम अलग हो गए। ईशा ने कहा- मैं हार्दिक पांड्या के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप चाहती थी पर ऐसा हो नहीं पाया। उस वक्त हार्दिक पहले से ही कई विवादों से गुजर रहे थे, खासकर टीवी पर दिए गए कुछ बयानों की वजह से। इन विवादों के चलते ही हमने बात करना बंद कर दिया था।
हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं थे
-बातचीत बंद होने की वजह बताते हुए ईशा गुप्ता ने कहा- हमने महसूस किया कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। हर किसी का एक टाइप होता है और हम दोनों का व्यक्तित्व काफी अलग था। मुझे लाइमलाइट से ज्यादा अपनी फैमिली और रियल लाइफ पसंद है। हां, मुझे अपना काम बहुत पसंद है, लेकिन कैमरे से हटकर मैं एक आम इंसान की जिंदगी जीना पसंद करती हूं।
-ईशा गुप्ता ने कहा- मैं उस तरह की नहीं हूं जो हर सुबह उठकर खुद को या अपने पार्टनर को देखकर यही कहे कि हम कितने परफेक्ट दिखते हैं। ये चीजें मेरे लिए बहुत बनावटी हैं और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications