मां हेमा मालिनी को ईशा देओल ने ऐसे किया बर्थडे विश, कहा- ड्रीम गर्ल एक ही थी और एक ही....
Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी है। वहीं एक्ट्रेस की बड़ी बेटी ईशा देओल ने भी अपनी मां को एक खास तरीके से बर्थडे विश किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपमी मां हेमा मालिनी के साथ अपनी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और एक खास नोट भी लिखा है।
ईशा देओल ने मां हेमा मालिनी को ऐसे किया बर्थडे विश
हेमा मालिनी के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बड़ी बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी मां को स्पशेल तरीके से बर्थडे विश किया है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेमा मालिनी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां-बेटी का बेहद खूबसूरत बॉन्ड को दर्शाने वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं।

ईशा देओल ने कहा- ड्रीम गर्ल एक ही है
इन फोटोज को शेयर करते हुए ईशा देओल ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मां। आज और हमेशा मैं आपको सेलिब्रेट करती रहूंगी। आप एक डिवाइन लेडी हैं, जो हमेशा अपनी शर्तों पर जीती आई हैं। आप एक पावरहाउस, एक प्यार बेटी, पत्नी, दयालु मां, प्यारी दादी, शानदार एक्ट्रेस, बेहतरीन डांसर, ईमानदार पॉलिटिशियन हैं....और लिस्ट सिर्फ बढ़ती ही जा रही है। आप अपने माता पिता की एक प्यारी बच्ची हैं, जिसे हम सब पूजते हैं। ड्रीम गर्ल एक ही थी और एक ही हो सकती है और वह है हेमा मालिनी। आई लव यू मां।
हेमा मालिनी की खूबसूरती के दीवाने हैं लोग
आपको बता दें कि इस समय भले ही हेमा मालिनी फिल्मों से दूर हों लेकिन एक समय पर वह 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थीं। उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक दौर था जब इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल का नाम ही काफी थी। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। बड़े-बड़े डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स हेमा मालिनी को अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे। हेमा मालिनी की खूबसूरती पर ही बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र मर मिटे थे जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications