ईशा देओल ने बताया किस वजह से इतने सालों तक फिल्मों से रहीं दूर, अब क्यों किया वापसी का फैसला
मुंबई, 19 अगस्त: फिल्म एक्ट्रेस ईशा देओल ने 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से डेब्यू किया था। धमेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी होने के चलते उस वक्त उन्होंने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन शादी के बाद वो धीरे-धीरे फिल्मों से दूर हो गईं और बीते कई साल से तो वो एकदम अपने घर तक सीमित थीं। हालांकि अब ईशा एक बार फिर वेब सीरीज 'रुद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फिल्मों से गैप और कमबैक पर बात की है।

परिवार के लिए लिया था ब्रेक
ईशा देओल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि परिवार को वक्त देने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था। उन्होंने कहा, मैं शादी के बाद पति भरत तखतानी के साथ सैटल होना चाहती थी और एक परिवार शुरू करना चाहती थी। इसका आनंद लाना चाहती थी। इसलिए मैंने काम से दूर रहने का फैसला लिया। ईशा ने साल में 2012 में शादी के बाद फिल्मों से छुट्टी ले ली थी। ईशा की दो बेटियां हैं।

महिला के लिए घर बसाना अहम
ईशा का कहना है कि एक महिला के लिए घर बसाना और परिवार शुरू करना काफी अहम होता है। ऐसे में मुझे लगा कि काम करते हुए परिवार के साथ इंजॉय नहीं कर सकूंगी और ना ही बच्चों पर ध्यान दे पाऊंगी। ऐसे में मैंने फिल्मों से दूर रहकर आनंद लिया। अब वो फिर से फिल्मों में वापसी कर रही हैं। ईशा 'रुद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' में अजय देवगन के साथ दिखेंगी जो कि ब्रिटिश वेब सीरीज 'लूथर' का रीमेक है। जल्दी ही इस इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। ईशा का कहना है कि वो उत्साहित हैं और अजय के साथ फिर से काम करना एक ऐसी चीज है जिसका मैं पूरी तरह से इंतजार कर रही हूं।

प्रोड्यूसर के तौर पर ईशा का डेब्यू
ईशा ने एक्टिंग के अलावा प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू भी किया है। ईशा देओल ने पति भरत तखतानी के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। 26 जुलाई को उनकी फिल्म 'एक दुआ' ओटीटी पर रिलीज भी हो चुकी है। बता दें कि ईशा को साल में 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद ईशा ने 'क्या दिल ने कहा', 'युवा', 'धूम', 'दस', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications