पति भरत तख्तानी से अलग हो गईं ईशा देओल? जल्द लेने वाली हैं तलाक, जानें वायरल खबर का सच
Esha Deol Bharat Takhtani Separation: बॉलीवुड गलियारों में ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी टूटने को लेकर गॉसिप हो रही है। ऐसे में हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी का अब घर टूटने वाला है। दरअसल, पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस ने एक भी फोटो अपने पति के साथ साझा नहीं की इसलिए फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अपना ससुराल छोड़ दिया है।
रेडिट के वायरल पोस्ट की वजह से ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक की अफवाहें शुरू हुई। इस पोस्ट में लिखा था कि एक्ट्रेस ने काफी समय से अपने पति के साथ फोटो शेयर नहीं की। इसके अलावा वह हर त्योहार में देओल फैमिली के साथ नजर आती हैं। यहां तक कि हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर भी ईशा के पति भरत मौजूद नहीं थे। वहीं ईशा को अक्सर हेमा मालिनी के साथ ही स्पॉट किया जाता है।

अक्सर सभी इवेंट्स में ईशा देओल अपने पति के साथ नजर आती हैं लेकिन बीते कुछ वक्त से उन्हें अकेले स्पॉट किया गया। यहां तक कि इस बार एक्ट्रेस ने अपनी दिवाली भी बिना पति के सेलिब्रेट की। यही वजह है कि कपल के तलाक की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया। हालांकि इस पर अब तक ईशा और भरत ने अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया।
आपको बता दें कि, इन अनबन की खबरों के बीच ईशा और भरत अब भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के तलाक होने की खबरें महज अफवाह है। एक्ट्रेस ने पिछले साल शादी की 11वीं सालगिरह पर अपने पति भरत के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की थी। इसका मतलब साफ है कि दोनों के बीच फिलहाल सब ठीक है।
साल 2012 में ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे और लंबे समय एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। बता दें कि, ईशा देओल ने कुछ ही फिल्में करने के बाद अपना परिवार संभाला। इस शादी से कपल की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है।












Click it and Unblock the Notifications