सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती को मिला इमरान हाशमी का साथ, एक्टर ने कही बड़ी बात
मुंबई, 23 अगस्त: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जिस तरह से निशाने पर लिया गया था, उसको इमरान हाशमी ने गलत बताया है। इमरान हाशमी का कहना है कि पूरा मीडिया, सोशल मीडिया और बहुत सारे लोग सिर्फ दिन रात रिया को दोषी बताने में लगे रहे। ये ठीक नही था, इसने एक परिवार को करीब-करीब तोड़ ही दिया था।

एक परिवार की जिंदगी तबाह की गई
इमरान हाशमी और रिया फिल्म 'चेहरे' में एक साथ काम कर रहे हैं। जल्दी ही ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन में जुटे इमरान हाशमी ने 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू में रिया को लेकर हुए सवाल पर कहा- मुझे लगता है कि रिया के साथ गलत हुआ। इसको जरूरत से ज्यादा बड़ा कर दिया गया और बुरी तरह से उसका मीडिया ट्रायल किया गया। आपने एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी।

हमें समझना होगा, देश में कोर्ट भी हैं
इमरान ने कहा, कुछ न्यूज पोर्टल पर इस मामले पर काफी अच्छी रिपोर्टिंग की गई लेकिन ज्यादातर ने उसे विलेन बनाया और वो भी सिर्फ एक कयास पर कि ऐसा हुआ होगा। मुझसे लगता है कि हर किसी को कम से कम ग्राउंड रूल फॉलो करने चाहिए। हमें समझना होगा कि देश में ज्यूडिशियल सिस्टम है। मीडिया का काम किसी को दोषी बताना नहीं और सजा देना नहीं है। बता दें कि फिल्म चेहरे 27 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में रिया चक्रवर्ती, अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और क्रिस्टल जैसे एक्टर हैं।

रिया को कहा गया था सुशांत की मौत का जिम्मेदार
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बीते साल जुलाई में अपने घर में मृत मिले थे। उनकी मौत को मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में आत्महत्या माना था। सुशांत की मौत के समय रिया उनको डेट कर रही थीं। ऐसे में मीडिया, सुशांत के परिवार, कई बॉलीवुड सितारे और कुछ राजनीतिक दलों ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत की मौत का जिम्मेदार कहना शुरू कर दिया। कई तरह की हल्की बातें रिया के लिए कही गईं, यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी भी हुई। जिसको लेकर वो लंबे समय तक काफी मुश्किल में रहीं।












Click it and Unblock the Notifications