Emraan Hashmi हुए बड़े हादसे का शिकार, एक्टर की गर्दन पर लगी गंभीर चोट, बहने लगा खून

Emraan Hashmi Injured: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म 'गुडाचारी 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन एक एक्शन सीन करते हुए एक्टर के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, इमरान हाशमी की गर्दन में काफी गंभीर चोट आई है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद में इमरान हाशमी को कूद के एक सीन करना था इस दौरान वह घायल हुए, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा कट लगा है। सोशल मीडिया पर एक वायरल फोटो में अभिनेता की चोट दिखाई दे रही है, जिसमें उनकी गर्दन पर खून भी नजर आ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस चिंता में आ गए।

Emraan Hashmi

इस घटना के बाद मेकर्स की तरफ से फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।हालांकि एक्टर को चोट लगने के तुरंत बाद ही फर्स्ट-एड दिया गया। उम्मीद है कि इमरान हाशमी की चोट जल्द ही ठीक होगी और एक्टर एक बार फिर वापस शूटिंग के लिए लौटेंगे।

बता दें कि अगस्त में, अभिनेता अदीवी सेश ने इमरान हाशमी की गुडाचारी 2 की घोषणा की थी। जिसने प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया। यह फिल्म इमरानी हाशमी की सेश के साथ दूसरी तेलुगू फिल्म है। जो एक हाई-ऑक्टेन जासूसी थ्रिलर के रूप में दर्शकों के बीच अपेक्षाओं को बढ़ा रहा है।

इमरान हाशमी ने जब इस फिल्म का ऐलान किया था तो फैंस उनके किरदार को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे थे। इमरान को ज्यादातर रोमांटिक रोल निभाते हुए देखा गया है। ऐसे में वह खलनायक या एक्शन करते हुए कैसे लगेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'गुडाचारी 2' अघले साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

बता दें कि, इससे पहले इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। इस फिल्म कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में इमरान हाशमी के खलनायक रोक को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल फैंस एक्टर की आगामी फिल्म गुडाचारी 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi से तलाक लेना चाहती थी उनकी पत्नी, एक्टर की इस आदत से थीं बेहद परेशान, किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+