इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को कहा था 'प्लास्टिक', अब 10 साल बाद बताई इसकी असली वजह, बोले- मैंने कई दुश्मन...
Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर सलमान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोगों को सलमान खान के दमदार एक्शन वाले सीन्स और फिल्म की कहानी खूब पसंद आ रही है। वहीं इस फिल्म में इमरान हाशमी ने नेगेटिव किरदार निभाया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों को इमरान हाशमी के विलेन आतिश का रोल भी खूब पसंद आ रहा है। दर्शकों की मानें तो फिल्म में वह 'टाइगर' सलमान खान से टक्कर लेते नजर आ रहे हैं। हाल ही में इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर खुलकर बात की। साथ ही 10 साल पहले के उस विवाद पर भी बात की जब उन्होंने ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' बोल दिया था।
इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय पर किया था कमेंट
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 10 साल पहले फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के चौथे सीजन में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस शो में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर विवादित कमेंट किए थे।

इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को कहा था 'प्लास्टिक'
इमरान हाशमी ने हाल ही में जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए उस विवाद का जिक्र किया जब उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' बोल दिया था। उन्होंने कहा- ऐश्वर्या राय पर कमेंट करने के बाद मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई दुश्मन बना लिए थे। इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने बताया कि किस लालच में उन्होंने ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' कहा था और सात ही महेश भट्ट और मल्लिका शेरावत को लेकर वह क्यों भड़क गए थे।
इमरान हाशमी ने कहा- मैं नरम दिल नहीं हुआ हूं
इमरान हाशमी ने इंटरव्यू में कहा- ये हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन मैं अभी भी नरम दिल नहीं हुआ हूं। अगर मैं दोबारा 'कॉफी विद करण' में गया तो सब बिगाड़ दूंगा। शायद इस बार रैपिड फायर राउंड में और भी खतरनाक हो जाऊं। मेरे मन में उन लोगों (ऐश्वर्या, महेश भट्ट और मल्लिका शेरावत) के खिलाफ कुछ नहीं है। मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। आपको बता दें कि करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में इमरान हाशमी से पूछा था कि 'प्लास्टिक' शब्द सुनकर उनके दिमाग में किस एक्टर या एक्ट्रेस का नाम आता है। इस पर इमरान हाशमी ने तुरंत ही ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया था।
इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय से मांगी थी माफी
शो में ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' कहने के बाद इमरान हाशमी को सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी भी मांगनी पड़ी थी। इमरान हाशमी ने उस समय कहा था- मेरा ऐसा मतलब नहीं था। मैं ऐश्वर्या राय का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन शो का फॉर्मेट ऐसा था। ऐसा नहीं हो सकता कि मैं चीजें न बोलूं और हैंपर जीत जाऊं। मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं। मैं हमेशा से ही उनके काम का फैन रहा हूं। मैं जानता था कि लोग इस बात को बिगाड़ सकते हैं। लोग बेकार की चीजों का भी मुद्दा बना देते हैं। ऐसे में ये बात भी एक मुद्दा बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications