'कोई दूध का धुला नहीं होता...' एल्विश यादव का नया वीडियो आया सामने, सांप के जहर को लेकर क्या कहा?
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से एल्विश का नाम रेव पार्टी में सांपों की तस्करी में उछला है, तबसे वे चर्चा में बने हुए हैं। मामले की जांच जारी है। इस बीच एल्विश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि दूध का धुला तो कोई भी नहीं है। एल्विश ने ये बात बीबी कंटेस्टेंट यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल के सपोर्ट में कही है।
वीडियो में एल्विश को कहते सुना जा सकता है कि कल मैंने जो भी बात की यूके भाई को इतना भी मत बोलो कि उसकी सेल्फ रिस्पेक्ट पर कोई भी बात आए। वो डिप्रेशन में चला जाए। बाहर आकर देखे कितना मजाक बन गया, उनकी फैमिली भी है।

पहला ये कि भाई वो हरकतें ही ऐसी कर रहा है तो गाली तो खाएगा। इसके बाद एल्विश ने कहा कि भाई हरकत तो सभी लोग करते हैं, कोई गाली थोड़े ही खाता है। ठीक है, मान लो कि हरकत कर रहा है, लेकिन इतना भी नहीं बोला जाता।
इसके बाद एल्विश ने दूसरे कॉमेंट के बारे में बोलते हुए कहा कि भाई तुम भी तो बुली करते थे, एक टाइम था जब रोस्ट करते थे। फिर एल्विश कहते हैं कि भाई ऐसा नहीं है कि हम कुबूल नहीं कर रहे हैं। हमने भी बुली की है। हमने भी खूब गलत चीजें की हैं। वो एक टाइम था यार। टाइम निकल गया भाई। उम्र बढ़ने के साथ इंसान मैच्योर भी तो होता है। एक्सपीरियंस के साथ। ये अच्छा नहीं है।
इसके बाद एल्विश ने कहा कि हम अपनी गलती मानते हैं। कोई भी दूध का धुला नहीं होता। शुरू से ही कोई साफ सुथरा नहीं होता। अब धीरे धीरे हम सुधर रहे हैं। हम स्वीकर कर रहे हैं। फिर एल्विश कहते हैं कि यूके 07 राइडर यानी अनुराग डोभाल ने मेरा बहुत साथ दिया है। इसलिए वो भी इस मुश्किल वक्त में अपने भाई का पूरा साथ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications