कांग्रेस नेता के बेटे की कार में दिखे थे एल्विश यादव, राजस्थान पुलिस पर दिया ऐसा बयान, FIR दर्ज, क्या है मामला
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों में छाए रहे हैं। वहीं अब राजस्थान के जयपुर में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
एल्विश यादव पर झूठा वीडियो शेयर करने का आरोप
एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक झूठा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि राजस्थान पुलिस जयपुर में एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के उन्हें ले जा रही थी। वहीं जयपुर पुलिस ने एल्विश यादव के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

यूट्यूबर ने राजस्थान पुलिस को लेकर कही ऐसी बात
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान पुलिस ने बताया है कि यूट्यूबर एल्विश यादव को उनकी तरफ से कोई सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। वहीं राजस्थान पुलिस की इमेज खराब करने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे के साथ दिखे थे एल्विश यादव
-गत 9 फरवरी 2025 को एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास के साथ उनकी गाड़ी में बैठे दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें कि कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे हैं।
-वहीं वीडियो में कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास की कार के आगे एक पुलिस की गाड़ी जाती हुई नजर आ रही है। इसी गाड़ी को लेकर एल्विश यादव ने दावा किया है कि उन्हें पुलिस सिक्योरिटी के साथ एक शूट पर ले जाया जा रहा है।
-बातचीत में कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास कह रहे हैं कि जैसे-जैसे दूसरे जिलों से गुजरेंगे, पुलिस की गाड़ियां भी बदलती जाएंगी। हालांकि इस वीडियो की विश्वसनीयता का पता नहीं लगाया जा सका है। वहीं राजस्थान पुलिस ने ऐसे किसी भी दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
राजस्थान पुलिस की इमेज खराब करने की कोशिश
-इस मामले को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जॉसेफ का कहना है- यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस की ओर से कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। वहीं इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
-इसके अलावा एडिश्नल कमिश्नर ऑफ पुलिस रामेश्वर सिंह ने भी कहा है कि एल्विश यादव को पुलिस एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस सुरक्षा केवल स्थापित प्रोटोकॉल के आधार पर दी जाती है।
-एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने जानकारी दी है कि साइबर पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ गलत वीडियो के मामले में केस दर्ज किया है। उनका वीडियो राजस्थान पुलिस की छवि खराब कर रहा है।
8 फरवरी 2025 को राजस्थान पहुंचे थे एल्विश यादव
-जानकारी के अनुसार यूट्यूबर एल्विश यादव गत 8 फरवरी 2025 को एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्लॉग शूट किया था। उनके व्लॉग के एक विवादित हिस्से पर राजस्थान पुलिस का भी ध्यान गया है।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव की गाड़ी एक टोल बूथ पर पेमेंट किए बिना ही निकल गई थी। इस दौरान उनकी कार पुलिस की गाड़ी के पीछे थी।
प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान
-वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस पूरे मामले से अपने बेटे को दूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने पुलिस सुरक्षा की डिमांड नहीं की थी।
-प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया है कि एल्विश यादव उनके बेटे से मिलने पहले भी कई बार जयपुर आ चुके हैं। वहीं नेता होने के नाते वह भी हर प्रकार के लोगों से मिलते रहते हैं।
-प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है- राजस्थान में मेरी पार्टी यानी कांग्रेस की सरकार नहीं है और इसलिए मुझे नहीं पता कि एल्विश यादव ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी या नहीं। भजनलाल शर्मा की सरकार और एल्विश यादव को लोगों को साफ बताना चाहिए कि आखिर ये सब मामला क्या है। एल्विश यादव के साथ सच में क्या हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications