एल्विश यादव के रेव पार्टी मामले में हुआ बड़ा खुलासा! बढ़ सकती हैं यूट्यूबर की मुश्किलें
बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। एल्विश यादव बीते दिनों एक क्लिप को लेकर चर्चा में आए थे, जिसमें वे एक शख्स को थप्पड़ जड़ते दिखे। इससे पहले एल्विश रेव पार्टी को लेकर चर्चा में थे। इसी मामले से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
एल्विश यादव जहर की सप्लाई और रेव पार्टी को लेकर बड़ा बुरा फंसे थे। नोए़डा पुलिस ने एल्विश समेत इसमें शामिल कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। अब एफएसएल जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने सपेरों के कब्जे से बरामद हुए सापों के जहर की जांच करने के लिए FSL लैब में इसे भेजा था। अब इस जांच की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट की मानें, तो कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद यूट्यूबर एल्विश की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications