'एक पार्टनर है मेरे पास' Elvish Yadav ने अपने रिलेशनशिप का किया खुलासा, किसके प्यार में पड़े यूट्यूबर?
Elvish Yadav Relationship: यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव का नाम विवादों में ज्यादा रहा है। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम बात करते हैं। अब 'लाफ्टर शेफ्स 2' में एल्विश यादव ने पहली बार अपने पार्टनर का खुलासा किया, और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं।
एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में भारती सिंह एल्विश से मजाक करते हुए पूछती हैं, "एल्विश से पूछते हैं जिनकी बहुत बड़ी आर्मी है, आपने कभी प्यार में बॉर्डर तोड़ा या किसी की आंखों की गोली खाई?" इस पर एल्विश ने अपनी राय साझा की और इशारे में बताया कि वह पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में हैं।

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav फिर मुसीबतों में घिरे, ईडी ने जब्त की संपत्ति, जानें क्या है पूरा मामला?
एल्विश यादव ने अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा, "मेरा मानना ये है कि पार्टनर एक ही होना चाहिए। एक समय पर भी एक होना चाहिए और एक जिंदगी में भी एक बार ही होना चाहिए। मेरे पास एक पार्टनर है।" एल्विश की इस बात पर विक्की जैन और कृष्णा अभिषेक ने उन्हें बधाई दी और पूछा कि वह लड़की कौन है। इससे पहले कि वह नाम बताएं प्रोमो खत्म हो गया।
बता दें कि, साल 2023 में एल्विश यादव के बारे में यह भी अफवाहें थीं कि वह एक लड़की, जिसका नाम कृति मेहरा बताया गया था, को डेट कर रहे हैं। हालांकि, एल्विश ने इन अफवाहों को खारिज किया था। उस समय, एल्विश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी प्रेमिका पंजाब में रहती है और सोशल मीडिया पर नहीं है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है और अपना नाम किसी जगह पर नहीं देखना चाहती।
एल्विश ने कहा था, "जो भी इंटरव्यूज में दिख रही है या जो भी बातें हो रही हैं, वह मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है। जो मेरी लड़की है, वह अलग है और सोशल मीडिया पर नहीं है। वह पंजाब से है, वहीं रहती है और बहुत प्राइवेट लाइफ जीती है। वह इन चीजों से दूर रहना पसंद करती है। वह चाहती है कि सब कुछ प्राइवेट रहे। वह नहीं चाहती कि मेरा नाम कहीं लिया जाए या उसके फॉलोवर्स बढ़ें, उसे ये सब चीजें पसंद नहीं हैं।" खैर एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड कौन हैं और उनका नाम क्या है देखना होगा कि इस राज से पर्दा उठता है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav ने मां को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास, जमकर भड़के यूट्यूबर, कहा-'बोलने से पहले सोचें'












Click it and Unblock the Notifications