क्या एल्विश यादव अब कभी नहीं करेंगे व्लॉगिंग? अचानक छोड़ दिया यूट्यूब, कहा- 'प्रार्थना करो कि सब ठीक...'
Elvish Yadav Left Youtube: यूट्यूबर बनकर एल्विश यादव अपना सफर शुरू किया था इसके बाद वह बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर बनकर काफी फेमस हो गए। शो जीतने के बाद एल्विश ने कई सारे गाने और एल्बम के लिए काम किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी व्लॉगिंग भी जारी रखी। इस बीच एल्विश ने ऐसा वीडियो शेयर किया जिसके बाद फैंस परेशान हो गए।
एल्विश यादव के हर पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे फैंस चिंता में आ गए। दरअसल, एल्विश ने अपनी वीडियो में व्लॉगिंग छोड़ने की बात कही। हालांकि वह हमेशा के लिए यूट्यूब को अलविदा नहीं कह रहे हैं बल्कि उऩ्होंने कुछ दिनों के लिए व्लॉगिंग से ब्रेक लिया है।

एल्विश यादव ने अपनी वीडियो को टाइटल देते हुए लिखा, 'मैंने यूट्यूब छोड़ दिया. माई लास्ट व्लॉग'। इसके बाद इस वीडियो में वह बताते हैं कि वह व्लॉगिंग नहीं छोड़ रहे हैं बल्कि कुछ दिनों तक वह वीडियो शेयर नहीं करेंगे। एल्विश ने अपनी वीडियो में कहा कि वह अगर 2-3 दिनों तक कोई वीडियो शेयर नहीं कर पाएंगे जिसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह बताई।
वीडियो में एल्विश ने कहा कि, 'कुछ दिनों के लिए मुझे यूट्यूब छोड़ना पड़ेगा क्योंकि कुछ हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें हैं। ज्यादा दिनों के लिए शायद 2-3 दिनों के लिए। क्या पता वो भी ना छोड़ना पड़े। मुझे आप सभी लोग ऑल द बेस्ट कहो और मेरे लिए प्रार्थना करो कि सब कुछ ठीक हो।' अब एल्विश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
बता दें कि, जब से एल्विश यादव बिग-बॉस ओटीटी 2 जीता है वह तब से लगातार विवादों का हिस्सा रहे हैं। वह सांप और सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले में फंसे थे। जिसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। लेकिन उनके माता-पिता का कहना था कि एल्विश को फालतू में फंसाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications