जेल से बाहर आने के बाद पहली बार एल्विश यादव ने दी सफाई, सामने आया ये सच, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है क्योंकि...
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ समय से मुश्किलों में घिरे हुए हैं। एल्विश यादव रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में न्यायिक हिरासत में करीब 6 दिन रहे और अब वह जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद यूट्यबूर ने अपनी सफाई दी है।
एल्विश यादव के पिता हुए इमोशनल
वहीं जेल से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने एबीपी न्यूज से इस बारे में खुलकर बात की है। एल्विश यादव ने बताया कि उन्हें कोई फंसा रहा है और सच्चाई एक दिन सबके सामने आ जाएगी। वहीं एल्विश के पिता ने भी इमोशनल होते हुए कई तरह की बातें बताई हैं।

एल्विश यादव ने सफाई में कही ये बात
एल्विश यादव ने रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने को लेकर कहा- मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जो भी करेंगे सही करेंगे, हमारे हक में करेंगे। ये नहीं पता कैसे हो गया। मैं उस दिन तो मुंबई में था, न्यूज में देखा कि मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं। तब से बीच में 5 महीने कुछ हुआ नहीं, फिर एक दिन अचानक देखा आप लोगों ने, आप लोगों ने ही न्यूज बनाई थी।
'फाजिल पुरिया के गाने में नजर आए थे सांप'
एल्विश यादव ने कहा-जो वीडियो आप लोग देखते हो वो जो गले में सांप है, वो वीडियो सबको दिखती है लेकिन असल में जो फाजिल पुरिया भाई हैं जिनका गाना है 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' उनका एक और गाना है 32 बोर, अभी भी यूट्यूब पर मिल जाएगा आपको वो...उस पर जाकर देखोगे तो उसमें सांपों के सीन हैं। तो उसी वीडियो का जो व्लॉग बनता है या बीटीएस बोल लो वो तब की शूट है। वो गाने का शूट है जो आप कह रहे हो ये सप्लाई कर दिया वो सप्लाई कर दिया।
'मेरा मेंटल पीस खराब हो रहा है'
एल्विश यादव ने आगे कहा- जब भी किसी पर बेवजह इल्जाम लगता है तो मेंटल पीस खराब होता है, घरवालों का मेंटल पीस भी खराब रहता है, सभी उदास और परेशान रहते हैं। अभी तो काफी चीजें बदल गई हैं, लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ सब ठीक होगा। न्यायपालिका जो फैसला सुनाएगी वो मंजूर होगा।
एल्विश यादव के पिता ने कही ऐसी बात
वहीं एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने भी मीडिया से खुलकर बात की है। राम अवतार यादव गुरुग्राम के एक स्कूल में पढ़ाते हैं। जब उनसे पूछा गया कि बेटा आपका बिग बॉस ओटीटी का विनर बना तो खुशी हुई होगी, इस पर उनके पिता ने कहा कि पिता के तौर पर खुशी तो होगी ही।
'मेरा पूरा खानदान इस मामले से दूर है'
एल्विश यादव के पिता ने कहा- मेरा बेटा इन मामलों में है ही नहीं, मेरा पूरा खानदान दूर-दूर तक इसमें शामिल नहीं है। अब ये सब किसने किया है, क्यों किया है ये तो वही जाने। जितने हम इस मामले से प्रताड़ित हो रहे हैं जिसने ये किया है उसको मैं बद्दुआ देता हूं। मेरे परिवार की बद्दुआएं उसके पीछे रहेंगी हमेशा।












Click it and Unblock the Notifications