दुबई में बैन हैं एल्विश यादव? फेमस एक्ट्रेस ने दी बर्बाद कर देने की धमकी, यूट्यूबर ने की कैसी हरकत?
Elvish Yadav: रिएलिटी शो The 50 का धमाकेदार आगाज आगामी 1 फरवरी 2026 की रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर होने जा रहा है। प्रीमियर से पहले ही शो जबरदस्त सुर्खियों में है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और सभी 50 कंटेस्टेंट्स आलीशान महल में एंट्री ले चुके हैं।
बेबिका धुर्वे का चौंकाने वाला बयान
इसी बीच शो की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे का एक बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव और उनके फैंस को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं।

बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव को कहा 'टॉक्सिक'
-दरअसल The 50 में बिग बॉस OTT 3 के कंटेस्टेंट और एल्विश यादव के करीबी दोस्त लवकेश कटारिया भी शामिल हुए हैं। जब टेली टॉक ने बेबिका धुर्वे से लवकेश और उनकी फैन फॉलोइंग पर सवाल किया तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा- एल्विश यादव और उनके फैंस टॉक्सिक हैं। मैं हमेशा टॉक्सिसिटी से दूर रहती हूं। मेरा सर्कल साफ और प्रोफेशनल लोगों से भरा हुआ है।
-बेबिका धुर्वे ने साफ किया है कि वह किसी भी शो में उन्हीं लोगों के साथ उठना-बैठना पसंद करती हैं, जो सम्मानजनक और प्रोफेशनल हों। बेबिका धुर्वे यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने एल्विश यादव को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान देते हुए कहा है- एल्विश पहले से ही दुबई में बैन हैं। उन्होंने वहां ऐसी हरकतें की हैं कि उनकी एंट्री पर रोक लग चुकी है।
बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव को दी ऐसी धमकी
-बेबिका धुर्वे ने आगे कहा कि अगर एल्विश यादव या उनके दोस्त इस रिएलिटी शो के दौरान कोई भी परेशानी खड़ी करते हैं तो उन्हें कानूनी अंजाम भुगतना पड़ेगा।
-बेबिका धुर्वे ने बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा- मैं दुबई की लीगल रेसिडेंट हूं। मेरे से पंगा मत लेना। मेरा दुबई का वकील बोलेगा, यहां का नहीं। तुम्हारी पूरी लाइफ बर्बाद हो सकती है।
आपको बता दें कि बिग बॉस OTT 2 के दौरान एल्विश यादव और बेबिका धुर्वे के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला था, जिसने उस सीजन को काफी सुर्खियां दिलाई थीं।
The 50 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
The 50 रिएलिटी शो में टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हैं जिनमें प्रमुख नाम हैं-
करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, जान्हवी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधो, सौरभ घड़गे, मनीषा रानी, आरूष चावला, रिद्धिमा पंडित और श्रुतिका अर्जुन।
The 50 का पहला दिन: झगड़े, चोट और बड़ा एलिमिनेशन
शो के पहले ही दिन लायन ने सभी कंटेस्टेंट्स को गेम के नियम समझाए और कई टास्क कराए। मुंबई के मलाड-मालवानी में शूट हो रहे इस शो में पहले दिन बतौर गेस्ट हिमेश रेशमिया नजर आए। टास्क के दौरान करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जोरदार झगड़ा हुआ, जबकि रजत दलाल को गंभीर चोट भी आई।
10 कैप्टन बने, लवकेश कटारिया हुए एलिमिनेट
पहले दिन ही शो में 10 कैप्टन चुने गए, जिनमें शामिल हैं- राजकुमार नरूला, रजत दलाल, निक्की तंबोली, फैजू, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित, श्रुतिका अर्जुन और कृष्णा श्रॉफ।वहीं चौंकाने वाले ट्विस्ट में लवकेश कटारिया को पहले ही दिन शो से एलिमिनेट कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications