एल्विस प्रेस्ली की बेटी लिसा मैरी प्रेस्ली का हुआ निधन, माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी की ऐसे हुई मौत
Lisa Marie Presley Passed Away: लिसा मैरी प्रेस्ली हॉलीवुड एक्टर एल्विस प्रेस्ली की इकलौती संतान थीं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में खूब नाम कमाया था। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

Lisa Marie Presley Passed Away: हॉलीवुड की फेमस सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हो गया है। उन्होंने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शॉक्ड हो गए हैं। खबर है कि लिसा मैरी प्रेस्ली को उनके घर में ही कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि लिसा फेमस एक्टर एल्विस की बेटी थीं। उन्होंने विश्व के फेमस सिंगर माइकल जैक्सन से शादी की थी। लिसा मैरी प्रेस्ली हॉलीलुड एक्टर एल्विस प्रेस्ली की इकलौती संतान थीं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में खूब नाम कमाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिसा की फैमिली ने बताया है कि उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया है। इस बेहद मुश्किल समय में सब लोग उनकी प्राइवेसी का ख्याल जरूर रखें।
पिता की मौत के बाद बनी थीं उत्तराधिकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिसा मैरी ने प्रेस्ली ने दो दिन पहले ही अपनी मां प्रीसिला प्रेस्ली के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में हिस्सा लिया था। गत 12 जनवरी को लिसा मैरी प्रेस्ली अपने कैलिफोर्निया स्थित घर में थीं, जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें सीपीआर दिया गया और तुरंत अस्पताल में भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लिसा का जन्म 1 फरवरी 1968 में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनके जन्म से 9 महीने पहले ही शादी की थी। पैरेंट्स के तलाक के बाद वह कैलिफोर्निया में अपनी मां के साथ रहती थीं। हालांकि वह अपने पिता से भी मिलती रहती थीं। साल 1977 में जब वह 9 साल की थीं, तब उनके पिता की मौत हो गई थी। वह अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ साथ अपने पिता की संपत्ति की संयुक्त उत्तराधिकारी बन गईं। दादा-दादी के निधन के बाद लिसा को उनके 25वें जन्मदिन पर पूरी संपत्ति विरासत में मिली, जो 100 मिलियन डॉलर बताई जाती है। साल 2004 में लिसा ने अपने पिता की 85 फीसदी संपत्ति बेच दी थी।
लिसा ने की थी चार शादियां
लिसा ने पहले म्यूजिशियन डैनी केफ से शादी की थी। इनके दो बच्चे हुए। शादी के कुछ साल बाद लिसा और डैनी अलग हो गए थे। तलाक लेने के 20 दिन बाद ही लिसा ने मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन के साथ शादी कर ली थी। इसके बाद साल 1996 में लिसा ने माइकल जैक्सन से तलाक लेने का फैसला लिया था। उसके बाद उन्होंने जॉन ओस्जाजका से सगाई की थी लेकिन ये रिश्ता भी बाद में टूट गया। उन्होंने तीसरी शादी निकोलस केज से की थी। ये शादी भी केवल 4 महीने तक ही चली। लिसा ने चौथी शादी माइकल लॉकवुड से की थी। हालांकि, शादी के 10 साल बाद इनका भी तलाक हो गया था। वहीं लिसा अपने बेटे बेंजामिन की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। उनके बेटे ने साल 2020 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे की फोटो शेयर कर इमोशनल नोट लिखती रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications