Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत में औरत शॉर्ट्स पहनती है, ईरान में मौत मिलती है', 33 साल की फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा भयानक दर्द

Elnaaz Norouzi: फिल्म 'मस्ती 4' (Masti 4) और 'जुगजुग जियो' (JugJugg Jeeyo) में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं की स्थिति को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

ईरान की स्थिति पर खुलकर बोलीं एलनाज नौरोजी
एलनाज नौरोजी ने कहा कि भले ही ईरान में महिलाओं की साक्षरता दर करीब 95 फीसदी है लेकिन सख्त इस्लामी कानूनों के चलते उन्हें सामाजिक और कानूनी स्तर पर कई पाबंदियों का सामना करना पड़ता है।

elnaaz norouzi

महिलाओं की आजादी पर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

एलनाज नौरोजी का कहना है कि जिन देशों में महिलाओं को अपनी बात रखने की आजादी है, उन्हें इस अधिकार की अहमियत समझनी चाहिए और इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

'बोलने की आजादी को हल्के में नहीं लेना चाहिए'

-एलनाज नौरोजी ने कहा कि जिन देशों में महिलाएं स्वतंत्र रूप से बोल सकती हैं, उन्हें इस आजादी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। एलनाज ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि यहां महिलाओं को अपनी राय और इच्छाएं खुलकर व्यक्त करने का मौका मिलता है।

-एक्ट्रेस के मुताबिक भारत जैसे देश में रहने वाली महिलाओं को बिना डर के अपनी आवाज उठानी चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस स्वतंत्रता का इस्तेमाल करना चाहिए।

'मैं भारत में हूं पर मेरा परिवार ईरान में ही है'

आपको बता दें कि एलनाज नौरोजी अपने काम के चलते भारत में रहती हैं लेकिन उनका परिवार अभी भी ईरान में ही है। इसी वजह से ईरान के हालात उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि एक बेहद व्यक्तिगत मामला भी है। उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने देश की स्थिति पर बोलती रही हैं और इसके कारण उन्हें कई बार आलोचना और विरोध का सामना भी करना पड़ता है।

'ईरान में सरकार के खिलाफ बोलना खतरनाक'

एलनाज नौरोजी के मुताबिक ईरान में लोगों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वहां लोगों को खुलकर बोलने की अनुमति नहीं है और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसी वजह से देश के बाहर रहने वाले कई ईरानी नागरिक उन लोगों की आवाज बनने की कोशिश कर रहे हैं जो अपने देश में खुलकर बोल नहीं सकते।

'महिलाओं के अधिकारों में बदलाव की उम्मीद'

-एलनाज नौरोजी का कहना है कि वह ईरान में भी वही बदलाव देखना चाहती हैं जो पश्चिमी देशों या भारत में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत में एक महिला चाहे तो बुर्का पहन सकती है और चाहे तो शॉर्ट्स भी पन सकती है। यहां भारत में औरत को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है। ये आजादी ईरान की महिलाओं को भी मिलनी चाहिए।

-इसके साथ ही एलनाज नौरोजी ने कई अन्य मुद्दों पर भी बदलाव की जरूरत बताई जैसे बाल विवाह पर रोक, महिलाओं को फुटबॉल स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति, महिलाओं को जज बनने का अधिकार और विरासत में पुरुषों के बराबर अधिकार शामिल है।

'आजाद ईरान में घर लौटूंगी'

-एलनाज नौरोजी ने ये भी कहा कि अगर ईरान में हालात बेहतर होते हैं और देश पूरी तरह स्वतंत्र माहौल में पहुंचता है तो वह जरूर अपने देश लौटकर परिवार से मिलना चाहेंगी।

-हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि भारत उनके लिए दूसरा घर बन चुका है। यहां वह सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं और भविष्य में भी अपने काम को यहीं जारी रखना चाहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+