एकता कपूर ने पहनी ऐसी जींस कि बन गया मजाक, लोगों ने कहा- इस गरीब के पास कपड़े नहीं है
Ekta Kapoor Troll: पार्टी में एकता कपूर ब्लैक कलर की शर्ट के साथ डैमेज डेनिम जींस पहने वजर आई थीं। इस जीनेस की वजह से एकता कपूर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं।

Ekta Kapoor Troll: बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म मेकर एकता कपूर अपनी बोल्ड ड्रेसेस के चलते कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। ऐसे में लोग जमकर उनके कपड़ो का मजाक बनाने लगते हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज को प्रोड्यूस करने वालीं एकता कपूर न सिर्फ अपने काम के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में एकता कपूर को अपनी जींस की वजह से लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। उनकी जींस को लेकर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया है।

पार्टी करने पहुंची थीं एकता कपूर
आपको बता दें कि छोटे पर्दे पर ज्यादातर हिट सीरियल्स एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने हैं। उनके काम की हर कोई तारीफ करता है लेकिन कई बार वह अपने पर्सनल कारणों की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। गत 21 दिसंबर की रात को एकता कपूर मुंबई में विराट कोहली के रेस्तरां 'वन 8' में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
पार्टी में एकता कपूर ने पहनी ऐसी जींस
इस पार्टी से निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीरें लेने लगे। इस पार्टी में एकता कपूर ब्लैक कलर की शर्ट के साथ डैमेज डेनिम जींस पहने वजर आई थीं। हालांकि एकता कपूर ने अपने लुक को बिल्कुल सिंपल रखा था। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खोल रखा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
पार्टी से निकलते हुए एकता कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। लोगों ने एकता कपूर से उनकी जींस को लेकर कई तरह के सवाल पूछे हैं। साथ ही जमकर उनकी आलोचना की जा रही है। लोग एकता कपूर के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- इन गरीब लोगों के पास कभी कपड़े नहीं होते हैं कि अपने जिस्म को ढक कर रखे। वहीं एक शख्स ने तो एकता कपूर को भिखारी तक कह दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- मुझे लगा कोई भिखारी कैमरे में आ गया है।

मुश्किलों में घिर गई थीं एकता कपूर
डायरेक्टर एकता कपूर पिछले कुछ समय से परेशानियों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों पॉपुलर वेब सीरीज 'XXX' सीजन 2 में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स की वजह से एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके चलते वह सुर्खियों में छा गई थीं। इसके अलावा वह गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ अपने बर्ताव को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications