एकता कपूर बोलीं- श्वेता और अभिषेक मेरे दोस्त हैं, मैं बचपन से अमिताभ बच्चन के साथ ...'
एकता कपूर बोलीं- श्वेता और अभिषेक मेरे दोस्त हैं, मैं बचपन से अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाना चाहती थी
मुंबई, 06 सितंबर: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का क्रेज अभी भी लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। उनकी सधी हुई एक्टिंग और प्रभावित करने वाले व्यक्तित्व के कारण आज भी अमिताभ बच्चन को एक के बाद एक धड़ाधड़ फिल्में मिल रही हैं। उनको लेकर फिल्म बनाने का सपना हर बॉलीवुड प्रोड्यूसर डॉयरेक्टर का होता है। ऐसा ही सपना एकता कपूर का भी था जिसका खुलासा अब उन्होंने अपने इंटरव्यू ने किया है।

फिल्म गुडबाय का ट्रेलर रिलीज करते हुए एकता ने किया ये खुलासा
बता दें एकता कपूर ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय का ट्रेलर रिलीज किया। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जिसमें प्रमुख भूमिका में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता हैं। मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉचिंग इवेन्ट को अमिताभ बच्चन ने वर्चुअली अटेन्ड किया। इस मौके पर एकता कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने बचपन से काम करने के सपने के बारे में खुलासा किया।

मैं बचपन से ही एक हीरो के साथ काम करने का सपना देखती थी
एकता कपूर ने कहा आज मेरा बचपन का सपना पूरा हो गया। गुडबाय एकता कपूर की अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म है। एकता कपूर ने कहा मैं बचपन से ही एक हीरो के साथ काम करने का सपना देखती थी वो अमिताभ बच्चन थे।

श्वेता नंदा बच्चन और अभिषेक बच्चन मेरे दोस्त हैं
एकता कपूर ने कहा मैं बचपन में अमिताभ बच्चन जी के घर बर्थडे पार्टी में जाती थी। श्वेता नंदा बच्चन और अभिषेक बच्चन मेरे दोस्त हैं। मैं जब भी अमित जी को देखती थी तो सोचती थी कि मेरा उनके साथ एक फिल्म में काम करने का सपना कब पूरा होगा।
ट्रेलर रिलीज करते हुए एकता ने एक पोस्ट लिखी
वहीं फिल्म गुडबाय का ट्रेलर रिलीज करते हुए एकता ने एक पोस्ट लिखी "फैमिली बॉन्ड तो आपने सुना ही होगा पर फैमिली ट्यूनिंग पहली बार देखेंगे! ड्रामा की एक स्ट्रिंग के साथ हंसी, इमोशन और बहुत सारा प्यार...पेश है #GoodbyeTrailer ! फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. #अलविदाऑनअक्टूबर7। "












Click it and Unblock the Notifications