Ekta Kapoor Net Worth: हाथ लगाते ही हिट हो जाता है सीरियल, टीवी की क्वीन एकता कपूर की कितनी है नेटवर्थ?
Ekta Kapoor Net Worth: टीवी क्वीन एकता कपूर सीरियल्स की जान है, वो जिस सीरियल को हाथ लगा देती हैं वो हिट हो जाता है। मगर इन दिनों एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, मां-बेटी पर POCSO एक्ट के तहत एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
एकता कपूर और शोभ कपूर के खिलाफ ये शिकायत सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म ALT Balaji की वेब सीरीज 'गंदी बात' में एक नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए जाने के आरोप में दर्ज कराई गई है। हालांकि ये विवादित एपिसोड इस ऐप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है। इस कानूनी पचड़े में फंसने के बाद एकता कपूर फिर से गूगल सर्च में आ गई है।

आइए जानते है टीवी क्वीन और जानी मानीं प्रोड्यूसर एकता कपूर की नेट वर्थ कितनी हैं...
करोड़ों की मालकिन हैं एकता कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर की कुल संपत्ति करीब 11.30 मिलियन डॉलर यानी 95 करोड़ रुपए के करीब है। वहीं, एकता की सालाना कमाई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा है। यानी वे (एकता कपूर) हर महीने करीब 2.50 करोड़ और हर दिन 8.33 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं।
1.5 एकड़ में फैला एकता का बंगला कृष्णा
एकता कपूर का बंगला कृष्णा की मार्केट वैल्यू का बात करें तो 25 करोड़ के आसपास है और यह बंगला 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। इसके अलाव, एकता के पास 30 करोड़ की कीमत का साउथ मुंबई में एक घर है। इतना ही नहीं, एकता का 'बालाजी टेलीफिल्म्स' का ऑफिस मुंबई के अंधेरी में स्थित है, जिसे उन्हें 2018 में करीब 60 करोड़ में खरीदा था।
एकता कपूर को लग्जरी कारों का भी है शौक
अगर कारों की बात करें तो एकता कपूर लग्जरी कारों की काफी शौकीन है उनके गैराज में कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनके पास करीब 70 लाख रुपये की Jaguar F-Pace, 1.86 करोड़ रुपये की Mercedes-Benz S Class Maybach S 500 और 3.57 करोड़ रुपये की Bentley Continental GT कार है।












Click it and Unblock the Notifications