वो डर...वो फियर......कैसे रह पाते हैं, अपना सबसे बड़ा डर बताते हुए रो पड़ी एकता कपूर, देखें Video

वो डर...वो फियर......कैसे रह पाते हैं, अपना सबसे बड़ा डर बताते हुए रो पड़ी एकता कपूर, देखें Video

मुंबई, 07 सितंबर : बॉलीवुड फिल्‍म निर्देशक और टीवी सीरियल मेकर एकता कपूर जो फैमिली ड्रामा बनाने के लिए जानी जाती हैं उनके निर्देशन में बनी गुडबाय फिल्‍म जल्‍द रिलीज होने वाली है। फैमिली ड्रामा गुडबाय फिल्‍म का ट्रेलर एकता कपूर ने मंगलवार को रिलीज किया। इस फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर एकता कपूर ने अपने एक डर के बारे में बात शेयर की और सबके सामने रो पड़ी। एकता कपूर का रोते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सबसे बड़े डर का खुलासा करते हुए रो पड़ी एकता कपूर

सबसे बड़े डर का खुलासा करते हुए रो पड़ी एकता कपूर

एकता कपूर की फिल्‍म गुडबाय एक फैमिली ड्रामा है जिसमें एक्‍ट्रेस रश्मि मदाना की मां रोल नीना गुप्‍ता ने निभाया है उनकी मौत के बाद पिता बने अमिताभ बच्‍चन और बेटी बनी रश्मिका के बीच अंतिम संस्‍कार को लेकर बहस होती दिखाई गई है। इस फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज के समय बात करते हुए एकता कपूर ने अपने जीवन के सबसे बड़े डर का खुलासा किया और वो बताते हुए रो पड़ी।

क्‍या एकता कपूर का मां बाप से झगड़ा होता है ?

क्‍या एकता कपूर का मां बाप से झगड़ा होता है ?

बॉलीवुड एक्‍टर जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर से जब पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने अपने पेरेन्‍ट्स से झगड़ा किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए एकता ने कहां हां मैंने झगड़ा भी किया है और बहस की है। अपने पापा मंमी को बहुत को बहुत सारी बातें भी बोली है लेकिन एक वक्‍त ऐसा आता है जब आपको डर लगता है।

वो डर, वो फियर, मुझे नहीं पता कि लोग कैसे सहते हैं

वो डर, वो फियर, मुझे नहीं पता कि लोग कैसे सहते हैं

एकता कपूर ने अपने उस डर के बारे में बताया और कहा कि

ये कहा जाता है कि सबसे कठिन वो समय होता है जब आपको जन्‍म देने वाले आपके साथ नहीं होते हैं। वो डर, वो फियर, मुझे नहीं पता कि लोग कैसे सहते हैं, कैसे रह पाते है। इतना बोलते ही एकता कपूर फूंट-फूंट कर रोने लगी।

परिवार के बिना हम कुछ भी नहीं है

परिवार के बिना हम कुछ भी नहीं है

एकता ने रोते हुए कहा परिवार के बिना हम कुछ भी नहीं है। उन्‍होंने ये भी बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्‍म गुडबाय मेरे दिल के बेहद करीब है जो परिवार के बारे में है और मैं भी परिवार से बहुत अटैच हूं।

एकता बचपन से अमिताभ बच्‍चन के साथ करना चाहती थी काम

बता दें फिल्म 'अलविदा' में नीना गुप्‍ता और अमिताभ बच्‍चन समेत अन्‍य कलाकार नजर आएंगे। फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एकता ने पहले खुलासा किया कि वो कौन सा हीरो था जिसके साथ वो बचपन से काम करना चाहती थीं। एकता ने कहा 'बचपन से, मैंने हमेशा एक ही व्यक्ति के साथ काम करने का सपना देखा था और वह थे बिग बी।

 गुडबाय फिल्म बनाकर अपना सपना पूरा कर पाई

गुडबाय फिल्म बनाकर अपना सपना पूरा कर पाई

एकता कपूर ने कहा एक बच्चे के रूप में, मैं अमित जी के घर जन्मदिन की पार्टियों में शामिल होती थी, और श्वेता और अभिषेक मेरे दोस्त हैं। अमिताभ सर ने एक बार मेरे पिताजी से कहा था कि वह पूरी शाम बस बैठ कर मुझे घूरती रही। एकता ने कहा मैं कभी खानों या किसी और के साथ नहीं, सिर्फ अमिताभ बच्चन के साथ करना चाहती थी। आखिर में अब ये संभव हुआ और अमिताभ बच्‍चन जी के साथ गुडबाय फिल्म बनाकर अपना सपना पूरा कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+