एकता कपूर और उनकी मां की बढ़ी मुसीबतें, दोनों के खिलाफ 'गंदी बात' को लेकर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Ekta Kapoor Pocso act: जानी मानीं प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल, दोनों मां-बेटी के खिलाफ कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आखिर क्यों अचानक दोनों को लेकर मामला दर्ज करने की बात हो रही है, चलिये जानते हैं।
दरअसल, ये मामला एक वेब सीरीज से जुड़ा हुआ है, जिसमें नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने की बात को लेकर बवाल मचा हुआ है। शिकायतकर्ता ने दोनों के खिलाफ कई तरह के आरोप मढ़े हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिक लड़कियों के अश्लील सीन्स दिखाए गए हैं। ऐसे सीन दिखाने के आरोप में ही एकता कपूर और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ी हैं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में एकता कपूर पर कई सारे आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि इस वेब सीरीज में सिगरेट के ऐड का भी इस्तेमाल हुआ है साथ ही कुछ महापुरुषों और संतों का भी अपमान इसमें किया गया है। इसकी वजह से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications