Eid Ul Fitr: 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी ने फैंस को दी ईद की मुबारक, ट्रेडिशनल लुक में देख उड़े फैंस के होश
Bajrangi Bhaijaan Munni: बजरंगी भाईजान की छोटी सी मुन्नी तो आपको याद ही होगी। याद भी कैसे ना हो... सलमान खान के होते हुए फिल्म की सारी लाइमलाइट जो हर्षाली ने लूट ली थी। हर्षाली की उम्र सिर्फ 8 साल थी, जब उन्होंने बजरंगी भाईजान फिल्म की थी। तब वे बहुत मासूम दिखती थीं। मगर अब वे काफी बड़ी हो चुकी हैं।
हर्षाली मल्होत्रा फैंस के साथ अकसर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद भी आते हैं। हाल ही में ईद के खास मौके पर उन्होंने एक बार फिर मुबारकबाद दी है।

हर्षाली ने एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे काफी प्यारी लग रही हैं। उन्होंने सूट पहना हुआ है, जिसमें वे काफी सुंदर दिख रही हैं। हर्षाली ने ईद उल फितर के मौके पर अपना डांस क्लिप शेयर किया है और फैंस को मुबारकबाद भी दी है। इस क्लिप में उन्होंने ट्रेडिशनल लुक को कैरी किया हुआ है, जो काफी अच्छा लग रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
हर्षाली मल्होत्रा की बात करें तो बजरंगी भाईजान फिल्म में मुन्नी का रोल प्ले कर वे रातोंरात स्टार बन गई थीं। फिल्म में मुन्नी के सिवा 5 हजार और बच्चियां भी थीं, जिसमें हर्षाली का नाम भी शामिल था। हर्षाली ने फिल्म में गूंगी बच्ची का रोल निभाया था, जिसकी मां उसके इलाज के लिए पाकिस्तान से भारत आती है। मगर ये बच्ची गलती से भारत में ही रह जाती है।
बताते चलें कि मुन्नी को इस फिल्म में लोगों का भरपूर प्यार मिला था। हर कोई इस बच्ची के बारे में जानने को बेताब था। अब मुन्नी बड़ी हो गई है और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज अकसर शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने अंदाज में फैंस को ईद की मुबारकबाद भी दी है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications