Drugs Case: रकुल प्रीत, राणा दग्गुबाती और रवि तेजा सहित कई एक्टर्स को ED ने किया तलब, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली, 25 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत, एक्टर राणा दग्गुबती समेत कई एक्टर्स को 4 साल पुराने ड्रग केस के सिलसिले में ईडी ने समन भेजा है। ईडी ओर से जारी समन में सभी एक्टर्स को अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर राणा दग्गुबाती, एक्टर रवि तेजा, डायरेक्ट पुरी जगन्नाथ, एक्ट्रेस चार्मी कौर, एक्ट्रेस मुमैथ खान सहित टॉलीवुड के 12 एक्टर और डायरेक्टर को तलब किया है।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने टॉलीवुड डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ को 31 अगस्त को तलब किया है, जबकि रकुल प्रीत को 6 सितंबर को तलब किया है। राणा और रवि तेजा को 8 और 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। एक्ट्रेस मुमैथ खान को 15 नवंबर तो वित्तीय जांच एजेंसी ने अभिनेत्री चार्मी कौर को भी तलब किया है। दरअसल, साल 2017 में इन 12 अभिनेताओं और निर्देशकों से एसआईटी ने एक हाई-एंड ड्रग रैकेट के हिस्से के रूप में पूछताछ की थी।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में मशहूर हस्तियों को गवाह के तौर पर तलब किया गया है। ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आबकारी और निषेध विभाग के एक मामले पर आधारित है। हैदराबाद एक्साइज एंड प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट की विशेष जांच टीम ने जुलाई 2017 में टॉलीवुड हस्तियों और अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी।
बता दें कि साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने ₹ 30 लाख का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 केस दर्ज किए थे, जिसमें से 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। हालांकि बाद में ईडी ने आबकारी विभाग के केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।
एसआईटी ने तब मशहूर हस्तियों सहित 62 संदिग्धों के बाल और नाखून के नमूने लिए थे, लेकिन अभी तक एसआईटी ने किसी सेलेब्रिटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की है। एसआईटी ने आज तक यह भी खुलासा नहीं किया है कि कोई सेलिब्रिटी नशीले पदार्थों की तस्करी या इस्तेमाल का हिस्सा था या नहीं। इसे पूरे केस में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक राफेल एलेक्स विक्टर को भी एसआईटी ने अगस्त 2017 में मुंबई से हैदराबाद में कोकीन की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications