बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता को ED ने भेजा समन, इस बड़े मामले में होगी पूछताछ, जानें क्या हुई बात

Rituparna Sengupta: बांग्ला फिल्म इंड्स्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज यानी 30 मई 2024 (गुरुवार) को एक्ट्रेस को पश्चिम बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये के राशन घोटाले में उनकी कथित भूमिका के संबंध में समन जारी किया है।

ईडी ने रितुपर्णा सेनगुप्ता को भेजा समन
ईडी के इस समन के साथ ही रितुपर्णा सेनगुप्ता मुश्किलों में घिरी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रितुपर्णा सेनगुप्ता को इस मामले की जांच के सिलसिले में आगामी 5 जून 2024 को कोलकाता में ईडी के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Rituparna Sengupta

राशन घोटाले में रितुपर्णा सेनगुप्ता का आया नाम
ईडी सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि राशन घोटाले से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में किया गया था। ईडी अधिकारियों ने रितुपर्णा सेनगुप्ता को अपनी फिल्मों के खातों के डिटेल्स के साथ निजाम पैलेस स्थित कार्यालय में आने के लिए कहा है। पीटीआई की खबर के अनुसार ईडी के एक अधिकारी ने बताया है कि एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता को आगामी 5 जून 2024 की सुबह कोलकाता में ईडी अधिकारियों के सामने पेश होना होगा।

इस समय अमेरिका में हैं रितुपर्णा सेनगुप्ता
जानकारी के अनुसार रितुपर्णा सेनगुप्ता फिलहाल कोलकाता में नहीं हैं। वो इस समय अमेरिका में मौजद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को ई-मेल के जरिये समन भेजा गया था। फिलहाल इस मामले को लेकर एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। वहीं परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि एक्ट्रेस कुछ निजी कारणों से अमेरिका में हैं।

ईडी मामले की बारीकी से जांच कर रही है
आपको बता दें कि राशन घोटाले मामले में अभी तक पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, राशन व्यापारी बकीबुक रहमान और बनगांव नगरपारिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल ईडी मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

रोज वैली पोंजी घोटाले में भी हुई थी रितुपर्णा से पूछताछ
जानकारी के अनुसार साल 2019 में भी बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता से प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली पोंजी घोटाले के संबंध में पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार, रितुपर्णा सेनगुप्ता कथित तौर पर रोज वैली समूह के अध्यक्ष गौतम कुंडू के साथ कई बार विदेश में ट्रैवल कर चुकी हैं। वहीं गौतम कुंडू ने एक्ट्रेस की कई फिल्मों में पैसा भी लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+