Earthquake Based Film: भूकंप की तबाही को महसूस करने के लिए OTT पर फ्री में देखें ये 5 फिल्में

Earthquake Based Film: आज यानी 7 जनवरी 2025 की सुबह 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से पूरा नेपाल हिल गया है। ये भूकंप इतना भयावह था कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर, सिक्किम और बिहार समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आया था भूकंप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भूकंप सुबह 6:35 बजे आया था और इसका केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लिंबाचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। क्या आपको पता है कि भूकंप को लेकर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में कई फिल्में बनी हैं।

Earthquake Based Film

एक झटके में पूरी जिंदगी खत्म हो जाती है
इन फिल्मों में दिखाया गया है कि कैसे एक झटके में पूरी जिंदगी खत्म हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें भूकंप और सुनामी से हुए तबाही के बारे में बताया गया है। इसके अलावा इन फिल्मों को किन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आप देख सकते हैं इसकी भी जानकारी है।

ओएमजी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओएमजी पूरी तरह से भूकंप पर आधारित है। इस फिल्म में बिजनेसमैन कांजी लालजी मेहता की पूरी दुकान भूकंप में तहस-नहस हो जाती थी। बीमा कंपनी भी भूकंप को नैचुरल कैलामिटी बोलकर कवर देने से इंकार कर देती है। ऐसे में उनका पूरा परिवार बिखर जाता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

2012
भूकंप पर आधारित फिल्म 2012 में भी दिल दहला देने वाले सीन हैं जिन्हें देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो सकते हैं। साल 2009 में रिलीज हुई ये फिल्म भूकंप और सुनामी पर आधारित है जिसमें तबाही का बहुत ही डरावना मंजर दिखाया गया है जिससे लोग सहम जाते हैं। इस फिल्म को लगों ने पसंद किया था। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

वक्त
साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म वक्त में भूकंप की तबाही का बहुत ही डरावना मंजर दिखाया गया है। इस फिल्म में भूकंप से होने वाली तबाही को दिखाया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपने मां बाप से दूर हो जाते हैं। फिल्म में बलराज साहनी, सुनील दत्त, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर जैसे कलाकारों ने काम किया है। ये फिल्म एमएक्स प्लेयर और यूट्यूब पर मौजूद है।

काई पो चे
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म काई पो चे में भी भूकंप का भयावह मंजर दिखाया गया है। मूवी में दिखाया गया है कि भूकंप से कैसे पल भर में घर खंडहर में तब्दील हो जाते हैं। लोग कैसे अपने आपको और अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद में लग जाते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव जैसे स्टार्स हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

केदारनाथ
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साल 2013 में उत्तराखंड में आए भूंकप और बाढ़ का मंजर दिखाया गया है जिसमें सैलाब ने सबकुछ तबाह कर दिया था। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+