फिल्म Dum Laga Ke Haisha को पूरे हुए सात साल तो आयुष्मान ने लिखा इमोशनल पोस्ट, भूमि ने भी शेयर की यादें
मुंबई। फिल्म दम लगा के हईशा के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्म में एक्टर रहे चुके आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। साल 2015 में 27 फरवरी को यह फिल्म रिलीज हुई थी। आयुष्मान खुराना ने दम लगा के हईशा से इंस्टाग्राम पर एक क्लिप साझा की कि उनके दिल में ये सीन 'एक खास जगह है'।

फिल्म को लेकर आयुष्मान ने लिखा पोस्ट
फिल्म के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने अपने नोट में लिखा, " यह छोटी सी जेम 7 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मुझे इस अवधारणा पर बहुत विश्वास था क्योंकि यह मेरी पहली सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी। यह सीन मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। मैंने इस फिल्म के लिए अपनी आवाज कमजोर कर दी थी और इस आवाज को देते समय मैंने अपने प्री बोर्ड के लिए गणित की परीक्षा के दौरान अपनी स्थिति के बारे में सोचा था क्योंकि मैं हमेशा नंबरों के साथ खराब था।"
फिल्म की शूटिंग से जुड़ी यादों को किया शेयर
उन्होंने आगे कहा, "2015 में मुझे नहीं पता था कि ओपनिंग नंबर और वर्ड ऑफ माउथ इफेक्ट कितने महत्वपूर्ण हैं। इस सीन से ठीक पहले मैं क्रू मेंबर्स के साथ लोकेशन पर क्रिकेट खेल रहा था। ऋषिकेश के स्कूल के पीछे की झाडिय़ों में बॉल गुम हो गई थी और मैं अपना लास्ट टच-अप नहीं कर सका क्योंकि मेरे हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप वाले दोनों गेंद (sic) की तलाश में व्यस्त थे।
भूमि पेडनेकर ने भी शेयर किया नोट
इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने भी इस फिल्म को लेकर एक नोट लिखा है। पोस्ट शेयर करते हुए भूमि लिखती हैं, दम लगा के हईशा मेरे करियर की महत्वपूर्णं फिल्म थी। अब मैं पीछे मुड़कर देखूं तो लगता है कि अपनी इस पहली फिल्म के रुप में इसका मिलना बहुत महत्वपूर्णं था।
भूमि ने लिखा- मैं ये फिल्म पाकर धन्य हो गई
फिल्म दम लगाा के हईशा पाकर मैं धन्य हो गई, संध्या को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। भूमि आगे कहती हैं कि पर्दे पर महिलाओं को इस तरीके से पेश करने वाली फिल्मों का मिलना काफी मुश्किल होता है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने लिखा कि मैं मनीष शर्मा, शरत कटारिया, आदित्य चोपड़ा के साथ पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications