'उन्होंने मुझे गलत जगह छुआ...' बुजुर्ग महिला ने Dulquer Salmaan के साथ की गंदी हरकत, एक्टर ने बयां किया दर्द
Dulquer Salmaan fan incident: जब-जब साउथ की मशहूर हस्तियों का नाम सामने आता है तो दुलकर सलमान भला कैसे पीछे रह सकते हैं। एक्टर की साउथ में अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। एक्टर जहां भी जाते है, फैन उनकी एक झलक देखने के लिए पागल रहते हैं। लेकिन कई बार इन सेलेब को फैंस की ऐसी हरकतें झेलनी पड़ जाती हैं, जो किसी को भी गुस्सा दिला दे। ऐसा ही कुछ एक्टर के साथ उस वक्त हुआ, जब एक महिला ने चौंकाने वाली हरकत कर दी।
गन्स एंड गुलाब्स एक्टर ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में लोगों को बताया है, जो काफी हैरत भरा है। एक्टर ने अपनी एक फैन से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई गुस्से से आग बबूला हो रहा है।

दरअसल, एक बुजुर्ग महिला ने दिलकर सलमान के साथ सरेआम गलत हरकत कर दी। इन दिनों एक्टर हाल ही में रिलीज हुई नेट्फ्लिकस वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब्स का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो में एंट्री मारी। इस दौरान एक्टर ने फेमस पर्सनैलिटी होने की नेगेटिव साइड के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि एक महिला ने उनके साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए उनके गाल पर किस कर दिया।
एक्टर को ये बात उस वक्त काफी गलत लगी लेकिन उन्होंने इसे काफी आराम से लिया। एक्टर ने बताया कि वो उस महिला नहीं बल्कि किसी और के साथ पोज दे रहे थे। एक्टर की ये बात जब फैंस को पता चली तो वे भी फैन के इस बिहेवियर को बेहद गलत बताने लगे। इतना ही नहीं एक्टर ने एक और किस्सा शेयर किया।
एक्टर ने एक अन्य घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि एक महिला ने मुझे पीछे से पुश किया था। इस घटना से मैं काफी असमंजस था क्योंकि महिला काफी बुजुर्ग थी। आसपास भी काफी सारे लोग थे। ऐसे में दुलकर ने उस महिला को एक तरफ खड़े होने को कहा। दुलकर ने कहा कि जब महिला ने उनकी पीछ दबाई तो उन्हें काफी दर्द हो रहा था। एक्टर ने कहा कि जब फैंस अपनी हदों को पार करते हैं तो हमें ये सब भी झेलना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications