हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ से रुबीना दिलैक की हुई ऐसी हालत, परिवार से टूटा संपर्क और....

Rubina Dilaik Himachal Pradesh Flood: इस समय लगातार हो रही भारी बारिश से देश के कई राज्यों का हाल बहुत ही बुरा हो गया है। खासतौर पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की हालत तो भयावह बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के कई गांव तो पानी के अंदर डूब गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। सड़क मार्ग से लेकर टेलीफोन और इंटरनेट तक कुछ काम नहीं कर रहा है। कई लोगों के घर बाढ़ में बह गए हैं और वह लोग बेघर हो गए हैं। वहां की स्थिति ने अभी भी विकराल रूप घारण कर रखा है।

सभी लोग अपने प्रियजनों की हालत को लेकर डरे हुए हैं। हाल ही में टीवी एक्टर रुसलान मुमताज ने भी बताया था कि वह बाढ़ के चलते मनाली से कुछ दूर एक गांव में फंसे हुए हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी हिमाचल की हालत को देख परेशान हो गई हैं। वह अपने परिवार को लेकर टेंशन में आ गई हैं।

rubina dilaik

हिमाचल प्रेदश के बाढ़ को देख डर गई थीं रुबीना दिलैक
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का घर शिमला में है। उस घर में उनके पैरेंट्स और आसपास कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। रुबीना दिलैक ने बताया कि वह टीवी पर हिमाचल प्रदेश की बाढ़ के विजुअल्स देखकर बुरी तरह से डर गई थीं। रुबीना दिलैक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपनी चिंता जाहिर की और बताया कि कुछ दिनों पहले तक वह अपने परिवार से संपर्क तक नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में वह काफी घबरा गई थीं। दरअसल शिमला में कोई नेटवर्क नहीं था और घंटों तक परिवार से बात नहीं हो पा रही थी।

रुबीना दिलैक को परिवार को लेकर हो गई थी टेंशन
रुबीना दिलैक ने कहा- मैंने टीवी पर जो विजुअल्स देखे वह काफी डरावने थे। कुछ दिन पहले, जब कोई नेटवर्क नहीं था तो मैं घंटों तक अपने परिवार से बात नहीं कर पा रही थी। मुझे बहुत टेंशन हो गई थी। भगवान का शुक्र है कि जल्द ही मैं मम्मी-पापा से बात कर पाई और पता चला कि वह लोग ठीक हैं। उन लोगों ने हिम्मत रखी हुई है लेकिन मुझे यहां मुंबई में टेंशन हो रही है।

रुबीना ने कहा- हिमाचल की हालत देख मैं घबरा गई थी
बाढ़ की इस डरावनी हालत को देख रुबीना दिलैक काफी घबरा गई थीं। रुबीना ने बताया- शिमला में रहने वाले कई रिश्तेदारों ने मेरे पैरेंट्स के फार्महाउस में शरण ली है। हमारा ये फार्महाउस मेन सिटी से 108 किलोमीटर दूर है। रुबीना ने आगे कहा- शिमला में हमारा घर पहाड़ पर बसा हुआ है, जो थोड़ा सुरक्षित है लेकिन लैंडस्लाइड तो कभी भी हो सकता है। ऐसे में कुछ नहीं किया जा सकता। हालांकि अभी तक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। उम्मीद करती हूं कि चीजें जल्दी बेहतर हो जाएंगी। लोग जल्द ही सब चीजों से उबर जाएंगे।

'पहाड़ पर बहुत ज्यादा कंस्ट्रक्शन हो गया है'
रुबीना दिलैक ने अपने परिवार से बात करने के बाद बताया- शिमला में पीने के पानी की बहुत ज्यादा किल्लत हो गई है क्योंकि जो मेन वॉटर सोर्स है, वह बाढ़ के पानी से बिल्कुल गंदा हो गया है। सरकार अब लोगों को टैंकर के जरिए पीने का पानी सप्लाई कर रही है। वहीं रुबीना ने पहाड़ी इलाकों में हो रहे कंस्ट्रक्शन पर भी अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा- आज के समय में पहाड़ पर बहुत ज्यादा कंस्ट्रक्शन हो गया है। ऐसे में भारी बारिश के कारण मिट्टी काफी ढीली हो जाती है। लोग अपने घरों और जिंदगी को लेकर डरकर पहाड़ों पर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+