नशे की लत ने बर्बाद कर दी इन 5 एक्टरों की जिंदगी, छूटा करियर और डूब गए कलाकार

Bollywood Stars Drugs Addiction: बॉलीवुड के कई एक्टर्स अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने में कामियाब हो जाते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी में वह कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका पछतावा उन्हें ताउम्र रहता है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में नशे की आदत बहुत बुरी है। कई फिल्मी कलाकार लंबे समय तक नशे की कैद में रहते हैं और अपने करियर से दूर होते चले जाते हैं। नशे की लत के चलते ही इन एक्टरों ने अपना करियर की बर्बाद कर दिया है।

कुछ एक्टर्स विवादों में घिरने के कारण फिल्मी दुनिया से दूर हो जाते हैं तो कुछ अपनी निजी जिंदगी को इतना खराब कर लेते हैं कि उन्हें खुद इस बात का पता नहीं होता। नशे की लत के चलते कई उभरते सितारों ने अपने करियर के साथ खिलवाड़ कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्हें नशे की लत के चलते इंडस्ट्री से दूर होना पड़ा। इन स्टार्स को नशे की बहुत बुरी लत गई थी और इसका असर उनके अच्छे खासे करियर पर भी पड़ा था।

bollywood stars

संजय दत्त
बॉलीवुड के नामी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले फेमस एक्टर संजय दत्त ने अपने नशे के लत के चलते अपनी जिंदगी से बहुत कुछ गवां दिया था। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त थीं। संजय दत्त ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई थी। लेकिन नशे की लत की वजह से ही उनके करियर पर भी बहुत बुरा असर पड़ा था। वह सुबह से शाम तक ड्रग्स के नशे में डूबे रहते थे। बाद में पिता सुनील दत्त ने अमेरिका में संजय दत्त का इलाज कराया और उसके बाद ही उनकी ये आदत छूट पाई।

प्रतीक बब्बर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और राजनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी बहुत कम उम्र से ही नशे की आदत में डूब गए थे। प्रतीक बब्बर ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो लोग उन्हें पसंद करते थे। उनकी एक्टिंग की भी तारीफ होती थी लेकिन नशे में रहने के कारण उन्हें फिल्में मिलना कम हो गई। उन्होंने कई बार नशा मुक्ति केंद्र की तरफ भी रुख किया मगर इस आदत से बाहर नहीं निकल सके। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब वह नशे से दूर रहते हैं।

पूजा भट्ट
महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस पूजा भट्ट एक समय पर नशे में डूब चुकी थीं। कम उम्र में ही पूजा भट्ट को शराब और सिगरेट की आदत लग गई थी। नशे की लत के चलते उन्हें कुछ भी दिखता नहीं था। ऐसे में धीरे-धीरे उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना भी बंद हो गया था।

फरदीन खान
बॉलीवुड की कई अच्छी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर फरदीन खान भी नशे की लत के चलते इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए। करियर में नाम कमाने के साथ ही फरदीन को नशे की ऐसी लत लगी थी कि उन्होंने इसके चलते अपना करियर ही गवां दिया था। साल 2001 में फरदीन खान को ड्रग्स के मामले में हिरासत में भी लिया गया था।

मनीषा कोइराला
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों और बड़े-बड़े एक्टरों के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस मनीषा कोईराला भी एक समय पर नशे की गिरफ्त में आ चुकी थीं। उन्हें शराब और सिगरेट की लत लग गई थी। सारा दिन नशे में रहने के कारण वह सबकुछ भूलती चली जा रही थीं। इसके बाद उन्हें फिल्में नहीं मिल पाईं। कहा जाता है कि अब मनीषा कोइराला नशे से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+